उत्तर प्रदेश के हाथरस में युवती के साथ हुए सामुहिक दुष्कर्म की चर्चा देश-विदेश में हो रही है। हर कोई इस घटना की निंदा कर रहा है, साथ ही राज्य की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। इस बीच भाजपा विधायक ने महिलाओं पर हर दिन बढ़ रहे अत्याचार पर विवादित बयान दिया है, जिस पर बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।
दुष्कर्म के बढ़ते मामलों पर भाजपा विधायक ने दिया विवादित बयान, कृति सेनन का यूं फूटा गुस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस सामुहिक दुष्कर्म की घटना के बाद उत्तर प्रदेश में और भी कई दुष्कर्म की घटनाएं सामने आई हैं, जिसके बाद से राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर हर कोई बयानबाजी कर रहा है। बढ़ते दुष्कर्म के मामलों को देखते हुए बलिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं अच्छे संस्कार से रुक सकती हैं। सभी माता-पिता को अपनी बेटी को अच्छे संस्कार देने चाहिए।
विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा, 'ऐसी घटनाएं न तलवार से और न ही शासन से रुक सकती हैं लेकिन यह घटनाएं अच्छे संस्कार से रोकी जा सकती हैं। सभी माता-पिता को अपनी बेटियों को अच्छे संस्कार सिखाने चाहिए। किसी भी सरकार और संस्कार के मिश्रण से ही कोई भी देश खूबसूरत बन सकता है'। सुरेंद्र सिंह के इस बयान पर अभिनेत्री कृति सेनन ने अपना गुस्सा जहिर किया है।
कृति सेनन ने सुरेंद्र सिंह के बयान के वीडियो को साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'लड़कियों को सिखाया जाए कि कैसे वह रेप से बचें? क्या यह इंसान खुद को बोलते हुए सुन पा रहा है? यह वह मानसिकता है जिसे बदलने की जरूरत है। यह बेहद खराब है, आखिर वह अपने लड़कों को संस्कार क्यों नहीं दे सकते हैं?' सोशल मीडिया कृति सेनन का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर उस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Teach daughters how to not get raped??? Can he hear himself talk? THIS is the MINDSET that needs to change! Its so messed up! Why can’t they give some sanskaar to their sons??? https://t.co/JXj9Tx6YOe
आपको बता दें कि बीते दिनों उत्तर प्रदेश के हाथरस में कुछ दरिंदों ने मिलकर 19 साल की युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी जीभ काट दी और रीढ़ की हड्डी भी तोड़ दी थी। कुछ दिनों तक जिंदगी-मौत के बीच जंग लड़ते हुए युवती ने सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने गुपचुप तरीके से युवकी के शव को एक खेत में जला दिया। इसके बाद से पूरे देश में आक्रोश को माहौल है।
पढ़ें: शाहरुख खान के लेकर सनी लियोनी तक, फिल्मों में आने से पहले शादी शुदा थे बॉलीवुड के ये नौ सितारे