कई सालों से फिल्मों से दूर हो चुके एक्टर और गायक हिमेश रेशमिया हाल ही तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से दूसरी शादी कर ली। यह शादी बड़े ही सीक्रेट तरीके से हुई थी जिसमें केवल उनके परिवार वाले और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के तुरंत बाद हिमेश, सोनिया के साथ हनीमून पर चले गए। फिलहाल हिमेश अपना हनीमून मनाकर वापस आ चुके हैं। इस बीच एक वीडियो ने हिमेश रिशमिया को यूजर्स के निशाने पर ला खड़ा कर दिया।
{"_id":"5afe714e4f1c1bd7408b626f","slug":"himesh-reshammiya-trolls-after-sharing-video-with-wife-sonia-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हनीमून के वीडियो को लेकर ट्रोल हुए हिमेश रेशमिया, यूजर्स बोले- 'इतना अंधेरा क्यों हैं भाई..'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हनीमून के वीडियो को लेकर ट्रोल हुए हिमेश रेशमिया, यूजर्स बोले- 'इतना अंधेरा क्यों हैं भाई..'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 18 May 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
himesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Himesh Reshammiya
हिमेश रेशमिया कोई शख्स नहीं हैं जिन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया हो बात चाहे अमिताभ बच्चन की हो या फिर करीना कपूर खान की... यूजर्स मौका मिलते ही ट्रोल करना शुरू कर देते हैं। दरअसल हिमेश ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है लेकिन लगता है यूजर्स को उनका ये अंदाज अंदाज पसंद नहीं आया।
himesh reshammiya
कई यूजर्स ने हिमेश से पूछा, भाई रात में चश्मा कौन पहनता है। एक यूजर ने लिखा- तुम्हें बेशक कुछ न दिखाई दे रहा हो लेकिन हम सब कुछ देख रहे हैं। एक यूजर ने हिमेश के सामने रखी प्लेट पर कमेंट करते हुए लिखा- घास-फूस क्यों खा रहे हो।
A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh) on
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमेश रेशमिया और सोनिया कपूर
- फोटो : instagram
वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'इतना अंधेरा क्यों हैं भाई..'। हालांकि कई लोगों ने हिमेश की पोस्ट पर उन्हें नया गाना गाने की डिमांड भी की। बता दें सोनम कपूर और नेहा धूपिया की शादी के बाद हिमेश ने भी गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी।
विज्ञापन
हिमेश
- फोटो : SELF
आपको बता दें कि जनवरी 2017 में हिमेश और उनकी पहली पत्नी कोमल का तलाक हो गया था और अब हिमेश, सोनिया से शादी कर नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं।