फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक नियम के चलते विवादों में फंसे आमिर खान, लोगों ने कहा-इनकी फिल्मों का होगा बहिष्कार

Mon, 29 Jan 2018 11:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 29 Jan 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
Hindi scholars criticised aamir khan for showing disrespect to hindi in script writing competition
Aamir Khan
बॉलीवुड के 'सीक्रेट सुपरस्टार' आमिर खान एक प्रतियोगिता के नियम के चलते विवादों में फंस गए हैं। बता दें, 'सिनेस्तान इंडियाज स्टोरीटेलर्स' प्रतियोगिता के लिए बनाया गया एक नियम भारतीय संविधान का उल्लंघन करने वाला है। माना जा रहा है कि यह नियम भारतीय संविधान का उल्लंघन करता है। जिससे हिंदी भाषा का अपमान होता है। 


 
Hindi scholars criticised aamir khan for showing disrespect to hindi in script writing competition
Aamir Khan
हिंदी भाषा के इस अपमान को देखते हुए हिंदी के विद्वान नाराज हो गए हैं। जिसके बाद उन्होंने प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के सदस्य अभिनेता आमिर खान से सफाई मांगी है। इन लोगों ने प्रतियोगिता के आयोजक और निर्णायक मंडल पर जानबूझकर हिंदी का अपमान करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद ये लोग चाहते हैं कि आयोजक और निर्णायक मंडल के सदस्यों को इस पर माफी मांगनी चाहिए।
Hindi scholars criticised aamir khan for showing disrespect to hindi in script writing competition
aamir khan
दरअसल सिनेस्तान नामक वेब पोर्टल ने 'सिनेस्तान इंडियाज स्टोरी टेलर्स' प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता में पटकथा भेजने के लिए 16 नियम बनाए गए हैं। आखिरी नियम में कहा गया है कि प्रतियोगिता की पटकथा रोमन लिपि में लिखी होनी चाहिए। इस प्रतियोगिता में देवनागरी में लिखी पटकथा को मंजूर नहीं किया जाएगा। जबकि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 (1) में स्पष्ट लिखा गया है कि संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi scholars criticised aamir khan for showing disrespect to hindi in script writing competition
aamir khan
डॉ. करुणाशंकर उपाध्याय ने कहा कि बॉलिवुड अभिनेताओं को पहचान हिंदी फिल्मों से ही मिलती है। उनका कहना है कि ये लोग हिंदी की रोटी खाते हैं, लेकिन रोमन में लिखकर उसका अपमान करते हैं। जब भारतीय संविधान ने संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि को देवनागरी माना है, तो कोई भी हिंदी को रोमन में लिखने के लिए बाध्य कैसे कर सकता है। 
विज्ञापन
Hindi scholars criticised aamir khan for showing disrespect to hindi in script writing competition
उपाध्याय के मुताबिक, हिंदी का अपमान करने वालों का बहिष्कार होना चाहिए। अगर आमिर खान पूरे मामले में सफाई नहीं देते हैं, तो हिंदी भाषियों को उनकी फिल्मों का बहिष्कार करना चाहिए। बता दें, सिनेस्तान वेब पोर्टल द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के सदस्यों में आमिर खान, राजू हिरानी, जूही चतुर्वेदी और अंजुम राजाबाली शामिल हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed