{"_id":"5a8e49154f1c1b1d368bbc96","slug":"irrfan-khan-and-deepika-padukone-unfit-to-shoot-for-vishal-bhardwaj-next-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विशाल भारद्वाज की फिल्म की शूटिंग लटकी, इरफान खान और दीपिका पादुकोण हैं वजह ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विशाल भारद्वाज की फिल्म की शूटिंग लटकी, इरफान खान और दीपिका पादुकोण हैं वजह
Thu, 22 Feb 2018 10:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'एस हुसैन जैदी' की किताब 'माफिया क्वीन्स' पर आधारित विशाल भारद्वाज की फिल्म में दीपिका पादुकोण और इरफान खान एक बार फिर साथ दिखेंगे। खबर है कि विशाल की इस फिल्म की शूटिंग अब आगे खिसक गई है। पहले इस फिल्म को मार्च के पहले हफ्ते में फ्लोर पर जाना था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। आइए जानते हैं इसका कारण...
2 of 4
विशाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करके बताया कि 'इरफान को पीलिया हो गया है और दीपिका को 'पद्मावत' के दौरान हुआ कमर दर्द फिर से परेशान कर रहा है।' इसका मतलब साफ है कि दोनों अभी शूटिंग करने की हालत में नहीं हैं। इसलिए फिल्म की शूटिंग डेट आगे खिसका दी गई हैं।
3 of 4
फिल्म पर बात करते हुए विशाल भारद्वाज ने बताया था कि "मैंने फिल्म की स्क्रिप्ट एक दो साल पहले लिखी थी और अब मैं इसे डायरेक्ट कर रहा हूं और मैं अब पूरी तरह से दीपिका के साथ काम करने के बारे में सोच रहा हूं। मुझे उनका काम पसंद आया और वे बहुत सुंदर और प्रतिभाशाली हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विशाल भारद्वाज ने 'हैदर', 'ओमकारा', 'कमीने', 'दृश्यम' जैसी कई शानदार फिल्मों को डायरेक्ट किया है। वहीं इरफान खान विशाल के सबसे पसंदीदा एक्टर रहे हैं। इरफान ने विशाल की 'तलवार', 'मदारी' और 'मकबूल' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। बता दें कि इरफान और दीपिका पहले सुपरहिट फिल्म 'पीकू' में साथ काम कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।