फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sukesh-Jacqueline: 'आई लव यू मेरी जान, अगला बर्थडे साथ मनाएंगे', जैकलीन के खास दिन पर ठग सुकेश ने किया वादा

Fri, 11 Aug 2023 02:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 11 Aug 2023 02:14 PM IST
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez Birthday: Conman Sukesh Chandrashekhar gets creative as he pens love letter for Actress
सुकेश चंद्रशेखर-जैकलीन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर फिल्म जगत की तमाम हस्तियों और एक्ट्रेस के फैंस ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। मगर, इस बीच सबसे ज्यादा जिस शख्स की बधाई ने मीडिया का ध्यान खींचा है, वह है महाठग सुकेश चंद्रशेखर। जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने प्रेम पत्र लिखकर  जैकलीन के स्पेशल दिन पर बधाई दी है। इतना ही नहीं, उसने जैकलीन के लिए अपने हाथों से ग्रीटिंग कार्ड भी तैयार किया है। 



Jacqueline Fernandez Birthday: Conman Sukesh Chandrashekhar gets creative as he pens love letter for Actress
जैकलीन फर्नांडीस - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर इन दिनों जेल दिल्ली की मंडोली जेल में बंद है। उसने वहीं से अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर एक क्रिएटिव ग्रीटिंग तैयार किया है। ग्रीटिंग के कवर पर लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे, आई मिस यू।' इसके साथ उसने जैकलीन के लिए एक लव लेटर भी लिखा है। साथ ही शायरी लिखकर एक्ट्रेस के प्रति अपने दिल की भावनाओं का इजहार किया है। सुकेश का यह लव लेटर और ग्रीटिंग कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Jacqueline Fernandez Birthday: Conman Sukesh Chandrashekhar gets creative as he pens love letter for Actress
जैकलीन फर्नांडीस - फोटो : सोशल मीडिया

जेल से लिखी चिट्ठी में सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को 'बेबी गर्ल' कहकर संबोधित किया है। उसने लिखा है, 'आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। भगवान तुम्हें आशीर्वाद दें, मेरी बेबी गर्ल। तुम्हारा जन्मदिन मेरी जिंदगी में हर साल सबसे खुशी का दिन होता है। यह मेरे लिए मेरे अपने जन्मदिन से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है। हर बीतते दिन के साथ तुम और भी खूबसूरत और जवान होती जा रही हो। मुझे तुम्हारी बहुत याद आ रही है, आपको कोई अंदाजा नहीं है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez Birthday: Conman Sukesh Chandrashekhar gets creative as he pens love letter for Actress
जैकलीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुकेश चंद्रशेखर के वकील ने शुक्रवार को यह चिट्ठी जारी की है। इसमें ठग ने आगे लिखा है, 'मुझे तुम्हें विदेशी फूल तोहफे में देने और सबसे जरूरी हमारी जादुई झप्पी और केक वाले पल याद आते हैं।। बेबी, मैं उम्मीद करता हूं कि तुम्हें मेरा जन्मदिन का गिफ्ट पसंद आएगा। मैं समझता हूं कि जानवरों के लिए तुम जिस तरह काम कर रही हो। इस नेक काम के लिए सोना, हीरे या मोती जैसी कोई भी महंगी चीज से नहीं मिल सकती है'। सुकेश ने तो जैकलीन से वादा किया है कि वह अगले साल जैकलीन के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। 

विज्ञापन
Jacqueline Fernandez Birthday: Conman Sukesh Chandrashekhar gets creative as he pens love letter for Actress
जैकलीन फर्नांडीस - फोटो : सोशल मीडिया

लेटर के आखिर में सुकेश ने लिखा, 'बेबी, मेरी बोम्मा, तुम एक सुपरस्टार हो और बेहद खास हो। मेरी जिंदगी में तुम अब तक की सबसे अच्छी चीज हो। प्यारी मुस्कान चेहरे पर बनाए रखें। किसी और चीज के बारे में चिंता न करें। जन्मदिन मुबारक हो।'  साथ ही उसने एक शायरी लिखी है, 'पेड़ में हजारों फूल खिलते हैं पर उसमें एक खास होता है। जिंदगी में हजारों लोग याद आते हैं, लेकिन कोई एक खास होता है, जो दिल को छूता है और प्यार में पागल बना देता है। आज मैंने पहली बार ईश्वर से कुछ मांगा है। उनके आगे सिर झुकाया है। दुनिया की सारी खुशियां तुम्हारे कदमों में रख दूं। तुम्हारे सारे गम अपना लूं। तुम्हारा हर सपना, हर इच्छा मैं पूरा करूं। बार-बार दिन ये आए, बार-बार दिल ये गाए, तुम जियो हजारों साल। हैप्पी बर्थडे टू यू, हैप्पी बर्थडे टू यू। आई लव यू मेरी जान।' गौरतलब है कि सुकेश पर 200 करोड़ रूपये की ठगी और धोखाधड़ी का आरोप है। इस केस में जैकलीन फर्नांडीस से भी पुलिस ने कई बार पूछताछ की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed