फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janhvi Kapoor: विदेश में जान्हवी कपूर संग नीसा देवगन की मस्ती, क्या आपने देखीं ये खूबसूरत तस्वीरें?

Sun, 03 Jul 2022 08:38 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 03 Jul 2022 08:38 PM IST
विज्ञापन
Janhvi Kapoor Nysa Devgan spotted together in Amsterdam, see these beautiful pictures
जान्हवी कपूर, नीसा देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर बहुत कम समय में जबरदस्त फैन फॉलोइंग बना चुकी हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने फैंस संग अक्सर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में जान्हवी के साथ अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन भी नजर आ रही हैं। फैंस को दोनों की यह तस्वीरें खूब पसंद आ रही है।

Janhvi Kapoor Nysa Devgan spotted together in Amsterdam, see these beautiful pictures
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
एम्स्टर्डम की हैं तस्वीरें

एक्ट्रेस की ओर से शेयर की गईं ये तस्वीरें एम्स्टर्डम यात्रा के दौरान की हैं। तस्वीरों में नीसा के साथ जान्हवी के दूसरे दोस्त भी नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में जान्हवी एक रेस्टोरेंट में बैठी पोज देती दिख रही हैं। एक अन्य फोटो में नीसा और जान्हवी दिख रही हैं। वहीं एक में दोनों अपने करीबी दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। फोटो में जान्हवी और नीसा लाल रंग के आउटफिट में नजर आ रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस जान्हवी ने खूबसूरत झीलों, रंग-बिरंगे आसमान और फूलों की तस्वीरें भी शेयर कीं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

Janhvi Kapoor Nysa Devgan spotted together in Amsterdam, see these beautiful pictures
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram
इन फिल्मों में नजर आएंगी जान्हवी

बता दें कि जान्हवी दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बड़ी बेटी हैं। उनकी छोटी बहन खुशी कपूर जल्द ही जोया अख्तर की 'द आर्चीज' से डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नातिन अगस्त्य नंदा भी डेब्यू करेंगे। जान्हवी ने ईशान खट्टर के साथ फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह जल्द ही फिल्म 'मिली' में नजर आने वाली हैं। जान्हवी ने पिछले साल फिल्म की शूटिंग पूरी की थी। मथुकुट्टी जेवियर द्वारा निर्देशित यह फिल्म साल 2019 में आई मलयालम फिल्म 'हेलेन' की रीमेक है। मथुकुट्टी ने मूल फिल्म का निर्देशन भी किया था। फिल्म में अभिनेता मनोज पाहवा और सनी कौशल भी होंगे। 'मिली' के अलावा, जान्हवी के पास पाइपलाइन में कई दूसरे प्रोजेक्ट जैसे 'मिस्टर एंड मिसेज माही' अभिनेता राजकुमार राव, सिद्धार्थ सेनगुप्ता की 'गुड लक जेरी', और वरुण धवन-स्टारर 'बावल' भी हैं। वह जल्द ही कॉफी विद करण सीजन 7 के अपकमिंग एपिसोड में नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi Kapoor Nysa Devgan spotted together in Amsterdam, see these beautiful pictures
नीसा देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
विदेश में पढ़ाई कर रहीं नीसा

वहीं नीसा देवगन की बात करें तो वह बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की बेटी हैं। नीसा फिलहाल फिल्मी दुनिया से दूर हैं। हाल ही में उन्होंने लैक्मे फैशन वीक 2022 में शिरकत की थी। इस इवेंट में उन्होंने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए आउटफिट को पहन रखा था। नीसा मौजूदा समय में स्विट्जरलैंड के ग्लियोन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी की पढ़ाई कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed