{"_id":"5b6d23904f1c1b54208b7e94","slug":"jhanvi-kapoor-and-ishaan-khattar-film-dhadak-success-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सक्सेस पार्टी में जाह्नवी और ईशान ने खूब की मस्ती, बजट से दोगुना कमा चुकी है 'धड़क'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सक्सेस पार्टी में जाह्नवी और ईशान ने खूब की मस्ती, बजट से दोगुना कमा चुकी है 'धड़क'
Fri, 10 Aug 2018 11:03 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' ने बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। 35 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुगुनी कमाई कर सफलता के नए रिकॉर्ड बनाए हैं और कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। जिसके बाद मुंबई में फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी गई। पार्टी में फिल्म की स्टारकास्ट के साथ क्रू के लोग भी शामिल हुए।
2 of 4
धड़क की सक्सेस पार्टी
जाह्नवी ने इस दौरान शाइनिंग ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस और सिल्वर कलर की सैंडिल पहन रखी थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। जाह्नवी कपूर के साथ उनकी बहन खुशी कपूर भी नजर आईं। दोनों ही बहनें बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस मौके पर जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर मस्ती के मूड में दिखाई दिए। सफलता से खुश ईशान खट्टर ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है कि फिल्म लोगों को पसंद आ रही है और इतनी तारीफें मिल रही हैं। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ पहुंच गया है इसका मतलब है कि लोगों को ये फिल्म पसंद आ रही है।
3 of 4
करण जौहर
फिल्म के डायरेक्टर शशांक खेतान और प्रोड्यूसर करण जौहर भी पार्टी में मौजूद रहे। दोनों ने मीडिया के सामने पोज भी दिए। पार्टी का थीम ब्लैक रखा गया था जिस वजह से स्टारकास्ट समेत करण जौहर ने भी ब्लैक कलर की ड्रेस पहन रखी थी। बता दें कि करण जौहर ने ही फिल्म के प्रमोशन का जिम्मा उठा रखा था और फिल्म की घोषणा से लेकर रिलीज तक वो खुद ही सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी सारी जानकारी देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
धड़क की सक्सेस पार्टी
'धड़क' की बात करें तो फिल्म को भारत में 2235 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं विदेशों में 'धड़क' को 556 स्क्रीन्स मिली हैं। फिल्म में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के अलावा आशुतोष राणा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की कहानी हॉरर किलिंग पर आधारित है। जो कि मराठी फिल्म 'सैराट' का हिंदी वर्जन है। 'सैराट' को निर्देशक नागराज मंजुले ने बनाई थी। 4 करोड़ के बजट में बनीं 'सैराट' ने 110 करोड़ रुपये कमाए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।