{"_id":"6479c8b4f128c80ed2043280","slug":"jiah-khan-death-anniversary-actress-died-in-juhu-mumbai-know-unknown-facts-about-her-love-life-and-career-2023-06-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jiah Khan: कुछ फिल्में कर बॉलीवुड में नाम कमा चुकी थीं जिया, सुसाइड नोट पढ़ लोग रह गए 'निशब्द'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jiah Khan: कुछ फिल्में कर बॉलीवुड में नाम कमा चुकी थीं जिया, सुसाइड नोट पढ़ लोग रह गए 'निशब्द'
बॉलीवुड इंडस्ट्री में आना हर अभिनय प्रेमी का बहुत बड़ा सपना होता है। कई लोग तो इस इंडस्ट्री में आ जाते हैं, लेकिन कई लोगों के लिए यह राह आसान नहीं होती है। इसी क्रम में कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो अपने बेहद छोटे करियर में भी दर्शकों के दिलों में अपनी पहचान छोड़ जाते हैं। आज के इस लेख में हम एक ऐसी ही अभिनेत्री जिया खान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने फिल्मों में काम कर के अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों के दिलों में जगह बनाई है।
2 of 5
जिया खान
- फोटो : social media
आज अभिनेत्री जिया खान की पुण्यतिथि है। छोटी सी उम्र में ही जिया ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। अभिनेत्री जिया खान का असली नाम नफीसा खान था। जिया का जन्म न्यूयॉर्क में हुआ था। जिया के पिता अली रिजवी खान भारतीय अमेरिकी हैं और मां रबिया अमीन हिंदी फिल्म की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। जिया ने वैसे तो बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन अभिनेत्री को असल पहचान आमिर खान स्टारर सुपरहिट फिल्म ' गजनी' से मिली।
3 of 5
जिया खान
- फोटो : social media
अभिनेत्री के करियर की बात करें तो जिया ने राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘निशब्द’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने 'बिग बी' यानी अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था। जिया ने इससे पहले फिल्म ‘दिल’ में मनीषा कोइराला के बचपन का रोल प्ले भी किया था। इस फिल्म में दर्शकों ने उनके अभिनय को खूब सराहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जिया खान, सूरज पंचोली
- फोटो : social media
जिया ने तीन जून 2013 को मौत को गले लगा लिया था। अभिनेत्री की बॉडी उनके फ्लैट से बरामद हुई थी। पुलिस की छानबीन के बाद के बाद जिया द्वारा लिखा छह पन्नों का सुसाइड नोट मिला था। इस सुसाइड नोट में जिया ने अपने दिल के हर उस दर्द को लिखा था, जिसके लिए वह परेशान थीं। यही नहीं, अभिनेत्री द्वारा लिखी इस सुसाइड नोट में हर बात अभिनेता सूरज पंचोली की तरफ इशारा कर रही थी। अभिनेत्री ने लिखा, ‘पता नहीं, तुमसे यह बात कैसे कहूं। मगर अब खोने को कुछ भी नहीं बचा है।'
विज्ञापन
5 of 5
जिया खान-सूरज पंचोली
- फोटो : social media
आपको बता दें कि अभिनेत्री को उनके कथित बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर ऐसा करने के लिए उन्हें उकसाने का आरोप लगा था, जिसके बाद सूरज को गिरफ्तार भी कर लिया गया था, लेकिन सूरज को कोर्ट ने रिहा कर दिया गया। आज भी जिया का यह सुसाइड नोट चर्चा का विषय बना रहता है। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस डिप्रेशन का शिकार थीं, जिसकी वजह से उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।