बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने मुंबई हवाई अड्डे पर भारतीय क्रिकेट टीम से मुलाकात की। इस दौरान वरुण धवन और क्रिकेटर शिखर धवन ने खूबसूरत तस्वीरें क्लिक कराईं। टीम इंडिया के जिम्बाब्वे दौरे से ठीक पहले वरुण धवन और शिखर धवन की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। खुद वरुण धवन ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर तस्वीरें साझा की हैं।
Varun Dhawan: वरुण धवन ने मुंबई एयरपोर्ट पर टीम इंडिया से की मुलाकात, शिखर धवन ने एक्टर से बुझाईं पहेलियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरुण धवन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दो तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में वह शिखर धवन के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल क्रिकेटर शिखर धवन, रुतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा और शुभमन गिल के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।
तस्वीरें साझा करते हुए वरुण धवन ने कैप्शन में लिखा, 'सुबह चार बजे मैं ऐसा महसूस कर रहा था, जैसे कोई लड़का कैंडी शॉप पर हो। अपनी मैन इन ब्लू टीम से मुलाकात करके और उनके आगामी टूर के बारे में बातचीत करके बेहद उत्साहित हुआ। वरुण धवन ने लिखा, 'इस दौरान शिखर धवन ने कुछ पहेलियां बुझाईं।' बता दें कि शिखर धवन और टीम इंडिया 18 अगस्त से जिम्बाब्वे में शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलने के लिए रवाना हुए हैं।
At 4 in the morning I was like a boy in a candy shop. Got very excited to meet and chat with our men in blue
About their upcoming tour. Also @SDhawan25 asked me a couple of riddles 😂 pic.twitter.com/DbknESJB0k
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वरुण धवन ब्लू आउटफिट में बेहद शानदार नजर आए। वहीं, नताशा व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आईं। तस्वीरों में वरुण और शिखर की बॉन्डिंग बेहद शानदार नजर आ रही है। इन तस्वीरों पर फैंस की बेहद शानदार प्रतिक्रिया आई है। यूजर्स लिख रहे हैं, ' अपने-अपने फील्ड के दो धवन एक साथ।' वरुण धवन के काम की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'बवाल' में नजर आएंगे, जिसमें जान्हवी कपूर भी नजर आएंगी। इसके अलावा वह 'भेड़िया' में भी नजर आएंगे।