सब्सक्राइब करें

Laal Singh Chaddha: खराब प्रदर्शन के बाद भी ऑस्कर की रेस में आमिर की फिल्म? अकादमी ने किया ये खास ट्वीट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 13 Aug 2022 05:36 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा अपनी रिलीज से पहले ही काफी सुर्खियां बटोर चुकी है। वहीं, अब रिलीज के बाद भी यह फिल्म लगातार चर्चा में है।

विज्ञापन
Oscar academy praises aamir khan and his film laal singh chaddha by sharing a special video on instagram
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा अपनी रिलीज से पहले ही काफी सुर्खियां बटोर चुकी है। वहीं, अब रिलीज के बाद भी यह फिल्म लगातार चर्चा में है। दरअसल, फिल्म के रिलीज होने से पहले ही लोग इसका विरोध करते हुए फिल्म को बायकॉट करने की मांग कर रहे थे। ऐसे में फिल्म रिलीज के बाद अब इसे देशभर में मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कई लोग जहां इसे पसंद कर रहे हैं तो वहीं कई ऐसे भी हैं जो अब भी इसका विरोध कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।

Trending Videos
Oscar academy praises aamir khan and his film laal singh chaddha by sharing a special video on instagram
लाल सिंह चड्ढा - फॉरेस्ट गंप - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, फिल्म रिलीज के दो दिन बाद ही इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। ऑस्कर अकादमी के अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। शेयर किए गए इस वीडियो में छह बार ऑस्कर विजेता रह चुकी फिल्म फॉरेस्ट गंप और हाल ही में रिलीज हुई फिल्म लाल सिंह चड्ढा के कुछ सीन्स नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के जरिए दोनों की फिल्मों के सीन्स में समानता दिखाने की कोशिश की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Oscar academy praises aamir khan and his film laal singh chaddha by sharing a special video on instagram
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, "रॉबर्ट जेमेकिक्स और एरिक रॉथ की कहानी ने दुनिया बदल दी थी। इसे इंडिया में अद्वैत चंदन और अतुल कुलकर्णी ने अपनाया और 'लाल सिंह चड्ढा' के रूप में बनाया। इस फिल्म में टॉम हैंक्स के रोल को आमिर खान ने निभाया है और वह इस टाइटल से शायद मशहूर हो गए हैं।" हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' ने 13 ऑस्कर्स में से 6 अपने नाम किए थे। यह फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई थी। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by The Academy (@theacademy)

 

Oscar academy praises aamir khan and his film laal singh chaddha by sharing a special video on instagram
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म लाल सिंह चड्ढा की बात करें तो आमिर खान स्टारर यह फिल्म 11 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दो दिन कुछ खास कमाई नहीं है। ऐसे में फिल्म के प्रदर्शन को देख यह कहा जा सकता है कि आमिर खान इस फिल्म के जरिए लोगों के दिल में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। इस फिल्म के जरिए आमिर खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। फिल्म में आमिर खान के अलावा करीना कपूर खान, मोना सिंह और साउथ एक्टर नागा चैतन्य भी नजर आए हैं ।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed