{"_id":"6013cf958ebc3e32f2278dbe","slug":"kartik-aaryan-and-janhvi-kapoor-unfollow-each-other-on-instagram-and-fans-are-shocked","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को किया अनफॉलो, वजह मनमुटाव या फिर कुछ और ?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को किया अनफॉलो, वजह मनमुटाव या फिर कुछ और ?
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। पिछले साल कार्तिक का नाम सारा अली खान के साथ जुड़ने के चलते चर्चा में था। वहीं कुछ समय से कार्तिक का नाम जान्हवी कपूर के साथ जोड़ा जा रहा है। ये खबरें तबसे आनी शुरू हुई हैं जबसे जान्हवी और कार्तिक गोवा में छुट्टियां मनाने गए। हालांकि उनकी वायरल तस्वीरों से ये साफ नहीं हो पाया कि ये दोनो फिल्म की शूटिंग के लिए साथ गए थे या फिर ये कोई रोमांटिक ट्रिप थी। अब कार्तिक और जान्हवी को लेकर नई खबर सामने आ रही हैं।
2 of 5
जान्हवी कपूर और कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन और जान्हवी सिर्फ को-स्टार हैं या कुछ और ये तो पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामनें आई है। बता दें कि कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। दोनों के ऐसा करने के पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई है या फिर अब दोनों ने अपने रास्ते अलग करने का फैसला कर लिया है।
3 of 5
कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
इतना ही नहीं कुछ खबरों में तो ये भी बताया जा रहा है कि दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है, वहीं कुछ इसे महज अफवाह बता रहे हैं। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है इस बारे में सिर्फ जान्हवी और कार्तिक ही बता सकते हैं। बता दें कि जान्हवी कपूर और कार्तिक आर्यन पहली बार फिल्म 'दोस्ताना-2' में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण इसे रोकना पड़ा था। अब जैसे जैसे हालात सामान्य हो रहे हैं फिल्म पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सारा अली, कार्तिक आर्यन, जान्हवी कपूर
- फोटो : Instagram
गौरतलब है कि जान्हवी से पहले कार्तिक का नाम सारा अली खान से जुड़ा था, लेकिन अब उन दोनों की राहें भी अलग नजर आती हैं। सारा ने तो खुले तौर पर कहा था कि वो कार्तिक को डेट करना चाहती हैं और इसके बाद दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया था। कार्तिक और सारा फिल्म 'लव आज कल' में नजर आए थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। इसके कुछ समय बाद ऐसी खबरें आई थीं कि सारा और कार्तिक ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन के हाथ में कई बड़ी फिल्में हैं जो उनके करियर में चार चांद लगा सकती है। कार्तिक जान्हवी के साथ 'दोस्ताना -2' की शूटिंग कर रहे हैं तो वहीं वो बहुत जल्द फिल्म 'भूल भुलैया 2' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा कार्तिक फिल्म 'रुही अफसाना' और 'गुड लक जैरी' में भी दमदार रोल में दिखाई देने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।