फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vidyut Jammwal: एक्शन में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ से हुई विद्युत की तुलना, तो बोले- वो बेहतरीन पर मैं...

Sun, 26 Jun 2022 11:21 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 26 Jun 2022 11:21 AM IST
विज्ञापन
Khuda Haafiz Chapter 2 Agnipariksha Actor Vidyut Jammwal reaction on being compared with Hrithik Roshan and Tiger Shroff
ऋतिक रोशन, विद्युत जामवाल, टाइगर श्राफ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल अपने अभिनय के साथ ही एक्शन के लिए भी जाने जाते हैं। विद्युत इन दिनों अपनी फिल्म 'खुदा हाफिज चैप्टर 2: अग्निपरीक्षा' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू के दौरान जब उनकी तुलना ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और आदित्य रॉय कपूर से की गई, तो उन्होंने इस पर एक बड़ा बयान दे दिया।

Khuda Haafiz Chapter 2 Agnipariksha Actor Vidyut Jammwal reaction on being compared with Hrithik Roshan and Tiger Shroff
विद्युत जामवाल - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, फिल्म के प्रमोशन के दौरान विद्युत जामवाल से पूछा गया कि वो खुद को बाकी एक्शन स्टार्स ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और आदित्य रॉय कपूर से अलग दिखाने के लिए क्या करते हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए विद्युत ने कहा, 'जितने भी जेंटलमैन का नाम अपने लिया है, वो सभी बेहतरीन एक्शन स्टार्स हैं। लेकिन मैं दुनिया का टॉप मार्शल आर्टिस्ट हूं। ऑफिशियली में हर समय काम करना पसंद करता हूं, चाहे सो रहा हूं या फिर जाग रहा हूं। मैं अपने हुनर को हमेशा तराशते रहता हूं और जागरूक रहता हूं।'

Khuda Haafiz Chapter 2 Agnipariksha Actor Vidyut Jammwal reaction on being compared with Hrithik Roshan and Tiger Shroff
खुदा हाफिज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इसके आगे विद्युत ने कहा, 'कई लोग मेरी तुलना जैकी चैन और टोनी जा जैसे लीजेंड्स से करते हैं, जिसकी मुझे खुशी है। इंटरनेशनल लेवल पर भी लोग इस बात को जानते हैं कि इंडिया में विद्युत जामवाल नाम का लड़का है, जो कमाल का एक्शन करता है। वहीं, कई लोग कहते हैं कि विद्युत जब आप डांस करते हो तो माइकल जैक्सन लगते हो। इतनी प्रशंसा के बाद हरदम सतर्क रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Khuda Haafiz Chapter 2 Agnipariksha Actor Vidyut Jammwal reaction on being compared with Hrithik Roshan and Tiger Shroff
खुदा हाफिज - फोटो : सोशल मीडिया

विद्युत जामवाल की फिल्म 'खुदा हाफिज चैप्टर 2: अग्निपरीक्षा' 8 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म 2020 में आई 'खुदा हाफिज' की अगली कड़ी है। इस फिल्म में शिवालिका ओबेरॉय मुख्य भूमिका निभा रही हैं। वहीं, इसके अलावा वह  ‘IB71’ और ‘शेर सिंह राणा’ फिल्म में भी नजर आने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed