सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्शन सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। सीरीज से कलाकारों का लुक जारी होने के बाद इसका टीजर भी रिलीज किया गया, जिसे देख फैंस काफी उत्साहित हो गए। रोहित शेट्टी की इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय एक्शन अवतार में नजर आए। वहीं अब सीरीज के टीजर पर सिद्धार्थ मल्होत्रा की पत्नी और अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने भी प्रतिक्रिया दी है।
Kiara Advani: 'इंडियन पुलिस फोर्स' का टीजर देख खुश हुईं कियारा आडवाणी, पति सिद्धार्थ मल्होत्रा पर लुटाया प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज रविवार, 17 दिसंबर को कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पति सिद्धार्थ की सीरीज का टीजर साझा किया। 'इंडियन पुलिस फोर्स' का टीजर साझा करते हुए उन्होंने फायर इमोजी के साथ सिद्धार्थ को टैग किया। वहीं कियारा ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा- रोहित शेट्टी सर, इंतजार नहीं कर सकती। शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय और सिद्धार्थ को एक साथ देखने के लिए उत्साहित हूं। वहीं सिद्धार्थ ने भी कियारा की स्टोरी को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लगाया और कैप्शन में लाल दिल वाली इमोजी साझा की।
Animal: 'एनिमल' के सितारों ने पूरी की फैन की ख्वाहिश, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सीरीज के टीजर को सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया था। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, आपके सामने अपना पहला एक्शन से भरपूर शो इंडियन पुलिस फोर्स लाने के लिए उत्साहित हूं। पुलिस जगत के उस्ताद रोहित शेट्टी के साथ नई वर्दी में वापस आ गया हूं। इस सीरीज को प्राइम वीडियो पर 19 जनवरी को जरूर देखें।
Rajkumar Kanojia: राजकुमार ने प्रोड्यूसर विक्की बहरी को लिखा खुला पत्र, बकाया भुगतान को लेकर कही यह बात
'इंडियन पुलिस फोर्स' के टीजर में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय पुलिस की वर्दी में नजर आए, जो देश को दुश्मनों से बचाने के लिए मर-मिटने का जज्बा रखते हैं। टीजर की शुरुआत में दिखाया गया है कि एक शहर में बम ब्लास्ट हुआ है, जिसमें कई मासूमों की जान जा चुकी है। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा आतंकवादियों के इरादों पर पानी फेरना चाहते हैं। वहीं, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय सिद्धार्थ के साथ देश को आतंकवादियों से बचाने के मिशन पर हैं।
Boman Irani: बोमन ने साझा किया शाहरुख के साथ पहली मुलाकात का किस्सा, बोले- शूटिंग के दौरान कराया सहज महसूस
सात भाग की हाई-ऑक्टेन एक्शन सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' रोहित शेट्टी के डिजिटल निर्देशन की पहली फिल्म है, जो सिद्धार्थ मल्होत्रा के ओटीटी डेब्यू का भी प्रतीक है। सीरीज में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, विवेक ओबेरॉय, श्वेता तिवारी, निकितिन धीर, ऋतुराज सिंह और ललित परिमू महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे। 'इंडियन पुलिस फोर्स' का प्रीमियर 19 जनवरी 2024 को भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर होने वाला है।
Dunki: 'डंकी' का प्रचार करने के लिए मुंबई से दुबई रवाना हुए शाहरुख खान, एयरपोर्ट से वायरल हुआ वीडियो