आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' जबरदस्त बायकॉट के बीच सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक विरोध हो रहा है। इसी बीच अपनी फिल्म का प्रमोशन करने आमिर खान अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में पहुंचे थे। लोगों ने आरोप लगाया है कि जब शो के सेट पर राष्ट्रगान बजा था उस दौरान आमिर खान ने सैल्यूट नहीं किया था। इन तमाम विवादों के बीच अब आमिर खान ने अपने घर की बालकनी में राष्ट्र ध्वज लगाया है, जिसकी तस्वीरें भी सामने आ गई हैं।
Laal Singh Chaddha: राष्ट्रगान पर सैल्यूट न करने के आरोप के बीच आमिर ने फहराया तिरंगा, बेटी इरा भी दिखीं साथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:44 PM IST
सार
आमिर खान अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की वजह से सुर्खियों में हैं। इसी बीच अब आमिर खान ने अपनी बेटी इरा खान के साथ घर की बालकनी में राष्ट्र ध्वज लगाया है।
विज्ञापन