फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LSC Vs Raksha Bandhan Day 1: पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर रहा आमिर खान का दबदबा, दोनों फिल्मों की हुई इतनी कमाई

Thu, 11 Aug 2022 09:58 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 11 Aug 2022 09:58 PM IST
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha vs Raksha Bandhan both film gets slow start but aamir beats akshay in first day collection
रक्षा बंधन- लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में धूम-धाम से मनाए जा रहे रक्षा बंधन के त्योहार पर सड़कों के साथ-साथ सिनेमाघरों में भी अच्छी भीड़ देखने को मिली है। आज त्योहार के दिन सिनेमाघरों में दो बहुप्रीक्षित फिल्मों की भिडंत ने बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया है। 11 अगस्त को बायकॉट के नारों के बीच आखिरकार आज आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' और अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' रिलीज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर फिल्मों को मिले बज के बाद भी अक्षय और आमिर की फिल्मों की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई है। 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन' से समीक्षों को पहले दिन जितनी कमाई की उम्मीद थी, यह दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर उतना कमाल दिखाने में नाकामयाब रही हैं। दोनों ही फिल्मों को मिले ठंडे रेस्पॉन्स से स्टार्स को बहुत दुख हुआ होगा लेकिन फिर भी सिल्वर स्क्रीन पर आमिर ने अक्षय से बेहतर प्रदर्शन किया है। चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने पहले दिन कितनी कमाई की..

Laal Singh Chaddha vs Raksha Bandhan both film gets slow start but aamir beats akshay in first day collection
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

लाल सिंह चड्ढा ने की इतनी कमाई 
पूरे चार साल सिल्वर स्क्रीन पर अपनी अदाकारी का दम दिखाने लौट रहे आमिर ने एक रीमेक का सहारा लिया है। जी हां, आज रिलीज हुई आमिर, करीना, नागा चैतन्य और मोना सिंह जैसे कलाकारों की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का आधिकारिक रीमेक है। पिछले काफी दिनों से फिल्म का बहुत बज बना हुआ था। हालांकि इसकी वजह सोशल मीडिया पर लगातार फिल्म को बायकॉट करने की डिमांड उठ रही थी। एडवांस बुकिंग के समय से ही आमिर खान, अक्षय कुमार से आगे चल रहे थे और उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म रिलीज के बाद से ही अच्छा प्रदर्शन करेगी। इसी बीच पहले दिन हुई फिल्म की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। आमिर खान स्टारर फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' ने अब तक 12 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Laal Singh Chaddha vs Raksha Bandhan both film gets slow start but aamir beats akshay in first day collection
रक्षा बंधन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'रक्षा बंधन' को फिर सताया डर
बैक टू बैक तीन फिल्में फ्लॉप देने के बाद अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' से फैंस के साथ-साथ एक्टर को भी काफी उम्मीदें थीं। भाई बहनों के प्यार और रिश्ते पर आधारित इस फिल्म को आज उनके प्रमुख त्योहार 'रक्षा बंधन' के दिन रिलीज किया गया है। फैमिली ड्रामा फिल्म से त्योहार और दिखाए गए भाई बहन के प्यार का फाएदा उठाने का भरपूर चांस था, लेकिन फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। इसे त्योहार का कोई लाभ नहीं मिला और मेकर्स की 'रक्षाबंधन' का फाएदा उठाने की कोशिश नाकाम रही। पहले दिन हुई कमाई के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर स्टारर इस फिल्म में अब तक कुल 9 करोड़ रुपए की कमाई की है। पहले दिन फिल्म का ऐसा प्रदर्शन देख दर्शकों को डर है कि कहीं इसका भी वही हाल न हो, जो अक्षय की पिछली फिल्मों का हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha vs Raksha Bandhan both film gets slow start but aamir beats akshay in first day collection
लाल सिंह चड्ढा, रक्षा बंधन - फोटो : social media

'लाल सिंह चड्ढा' vs 'रक्षा बंधन' में जीते आमिर 
बॉक्स ऑफिस पर देखने मिली दोनों फिल्मों की भिडंत में आमिर ने अक्षय को पछाड़ दिया है। एडवांस बुकिंग रिपोर्ट के अनुमानों के हिसाब से 'लाल सिंह चड्ढा' ने बॉक्स ऑफिस पर 'रक्षा बंधन' को पटकनी दे दी है। फिलहाल पहले दिन से ही आमिर ने बढ़त बना ली है, अब आगे आने वाले दिनों में देखना होगा कि ये फिल्में कैसा प्रदर्शन करती हैं। दोनों फिल्मों के पास अभी पांच दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने का पूरा समय है।      

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed