हाल ही में लता मंगेशकर ने अनिल कपूर की अपकमिंग फिल्म 'फन्ने खां' के लिए उन्हें बधाई दी । साथ ही फिल्म के रिलीज हुए गाने 'अच्छे दिन' को अपने टि्वटर अकाउंट पर शेयर भी किया । गाने को शेयर करते हुए उन्होंने अनिल कपूर की तारीफ करते हुए शुभकामनाएं दीं।
लता मंगेशकर ने जाह्नवी कपूर और 'धड़क' के बारे में बोली ऐसी बात, बोनी कपूर को नहीं होगा यकीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक इंटरव्यू के दौरान लता जी ने कहा, 'बोनी और अनिल हमारे परिवार के बेहद करीब हैं । मैं अनिल और सुनीता की इंगेजमेंट में भी गई थी लेकिन शादी में शामिल नहीं हो पाई थी । मुझे खुशी है कि उनकी बेटी ने भी शादी कर ली है और वो बहुत अच्छा काम कर रही है।'
'एक समय था जब एक्ट्रेस शादी के बाद अपने करियर को आगे नहीं बढ़ा पाती थीं । अच्छा हुआ वो दिन चले गए । मैं भी 12 साल की उम्र से गाना शुरू कर दिया था । शादी के बाद करियर को आगे बढ़ाना बहुत मुश्किल हो जाता।'
Namaskar. Anil Kapoor ji ek guni abhineta hain. Mere Anil ji aur Boney ji ke saath bahut acche aur pariwarik sambandh hai,une mata aur pita ji se bhi mere acche sambandh the. Main Anil ji ki nayi film ko bahut shubhkaamanayein deti hun. https://t.co/FLWF0IUJXt
'बोनी भी हमारे अच्छे दोस्त हैं । श्रीदेवी जी के जाने के बाद उनकी बेटी की डेब्यू फिल्म 'धड़क' उनकी खुशी का करण बनी है । जाह्नवी बहुत प्यारी है । मुझे मौका मिला तो उसके लिए जरूर गाऊंगी ।' लता जी ने फिल्म 'फन्ने खां' को लेकर भी कुछ बातें कहीं ।
उन्होंने कहा, 'फिल्म में अनिल मेरे और रफी साहब के फैन हैं । वो चाहते हैं कि उनकी बेटी भी मेरी तरह फिल्मों में गाए । मैं किस्मत वाली हूं कि इतने दशकों बाद भी लोग मुझे याद करते हैं । लेकिन मैं नई जेनरेशन से यही कहना चाहूंगी कि रफी, किशोर, लता, आशा और मुकेश बनने की कोशिश मत करो । अपनी पहचान खुद बनाओ ।'