फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोहड़ी के मौके पर 'जय मम्मी दी' के सितारों ने जमकर मचाया धमाल, लोगों से की ये खास अपील

Mon, 13 Jan 2020 11:09 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Mon, 13 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Lohri 2020 Sunny Singh Sonnalli Seygall Poonam Dhillon Supriya Pathak celebration
Sunny Singh, Sonnalli Seygall, Poonam Dhillon, Supriya Pathak, Navjot Gulati - फोटो : amar ujala mumbai

हिंदी सिनेमा जगत में हर एक त्योहार का जश्न पूरे हर्षो-उल्लास से मनाया जाता है। ऐसा ही कुछ लोहड़ी के मौके पर भी देखने को मिला। मुंबई के जुहू में फिल्म 'जय मम्मी दी' की टीम ने पूरे जोश से लोहड़ी का आनंद उठाया। इस मौके पर सनी सिंह, सोनाली सहगल, पूनम ढिल्लों, सुप्रिया पाठक, निर्देशक नवजोट गुलाटी भी मौजूद रहे। इस मौके पर सभी पारंपरिक वेशभूषा  में नजर आए। सभी ने जमकर भांगड़ा किया और मिठाइयां खाई और खिलाई। इस खुशी के मौके पूरा पंजाबी माहौल देखने को मिला। गौरतलब है कि सनी सिंह से लेकर पूनम और निर्देशक नवजोट गुलाटी भी पंजाब से संबंध रखते हैं इस वजह से त्यौहार और भी खास हो जाता है।  

Lohri 2020 Sunny Singh Sonnalli Seygall Poonam Dhillon Supriya Pathak celebration
Sunny Singh, Sonnalli Seygall, Poonam Dhillon, Supriya Pathak, Navjot Gulati - फोटो : amar ujala mumbai

इस मौके पर सनी सिंह से लेकर बाकी सितारों ने अपने बचपन की यादों को भी मीडिया से साझा किया। जहां पूनम ढिल्लों ने बताया कि वह बचपन में चंडीगढ़ में रहा करती थी। उस दौरान लोहड़ी का गाना गाने के लिए घर-घर से पैसे मिला करते थे। वहीं सनी सिंह ने बताया कि बचपन में लोहड़ी के मौके पर उन्हें घरवालों से पैसे मिलते थे जिससे वह अपने दोस्तों संग मस्ती करते थे। 

Lohri 2020 Sunny Singh Sonnalli Seygall Poonam Dhillon Supriya Pathak celebration
Sunny Singh, Sonnalli Seygall, Poonam Dhillon, Supriya Pathak, Navjot Gulati - फोटो : amar ujala mumbai

इस मौके पर स्टारकॉस्ट ने यह बात भी साफ कर दी कि फिल्म में लोहड़ी का कोई सीन नहीं है। मजाकिया लहजे में उन्होंने यह भी कहा कि हो सकता है कि 'जय मम्मी दी 2' में हमें लोहड़ी का सीन दिखाई दे। फिलहाल इस पार्ट में तो दर्शकों को शादी को लेकर होने वाले उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।  सभी ने सामूहिक रूप से यह माना कि लोहड़ी का त्यौहार अपने अंदर की नकारात्मकता खत्म करने का मौका है। साथ ही सभी ने लोगों से फिल्म देखने की अपील भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lohri 2020 Sunny Singh Sonnalli Seygall Poonam Dhillon Supriya Pathak celebration
Sunny Singh, Sonnalli Seygall, Poonam Dhillon, Supriya Pathak, Navjot Gulati - फोटो : amar ujala mumbai

गौरतलब है कि यह फिल्म 17 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। इस फिल्म को लव रंजन और भूषण कुमार ने संयुक्त रूप से निर्माण किया है। फिल्म का निर्देशन नवजोत गुलाटी कर रहे हैं। निर्देशक के तौर पर यह उनकी पहली फिल्म है। फिल्म में सनी और सोनाली की रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आएगी हालांकि इस प्यार में विलेन दोनों की मम्मियां ( पूनम ढिल्लों, सुप्रिया पाठक ) बन जाती हैं जो दोनों एक दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं और वह अपने बच्चों की शादी रोकने के लिए सभी पैंतरे अपनाते हुए नजर आएंगी। देखना दिलचस्प होगा कि दर्शकों द्वारा इस फिल्म को कैसी प्रतिक्रिया मिलती है। 

पढ़ें: जॉन अब्राहम ने इस मशहूर अभिनेता को तोहफे में दी सुपर बाइक, हैरान कर देगी कीमत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed