फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेक बाउंस केस में जेल जाएगा साउथ का ये एक्टर, सजा मिलते ही दिया ये रिएक्शन

Wed, 03 Apr 2019 12:46 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Wed, 03 Apr 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
M Mohan Babu get one year jail over cheque bounce
Mohan Babu - फोटो : social media
साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर मोहन बाबू बीते दिनों वाई एस आर कांग्रेस में शामिल होने की वजह से चर्चा में थे। अब वह एक विवाद की वजह से सुर्खियों में फिर से आ गए हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो हैदराबाद के एक स्थानीय कार्ट ने तेलगू अभिनेता-निर्माता एम मोहन बाबू को 9 साल पुराने चेक बाउंस मामले में एक साल की सजा सुनाई है। 

 
M Mohan Babu get one year jail over cheque bounce
Mohan Babu - फोटो : social media
खबरों की मानें तो मोहन बाबू को साल 2010 का चेक बाउंस होने पर ये सजा सुनाई गई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने तेलगू निदेशक वाई वी एस चौधरी को 40.50 लाख रुपये का चेक दिया था, जो कि खाते में इतने रुपये ना होने के कारण बाउंस हो गया। जिसके बाद वह रकम लौटाने में समर्थ रहे। अब चौधरी की याचिका पर सुनवाई हुए हैदराबाद की कोर्ट ने उन्हें दोषी पाया है। 
M Mohan Babu get one year jail over cheque bounce
Mohan Babu - फोटो : social media
वाई वी एस चौधरी के वकील के. सत्य साईबाबा का कहना है कि मोहन बाबू को चौधरी की रकम लौटनी होगी। इतना ही नहीं कोर्ट ने सजा के साथ मोहन बाबू पर आर्थिक जुर्माना भी ठोका है। वहीं इस पूरे मामले में मोहन बाबू ने भी अपनी सफाई पेश कर दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए इस पूरे मामले को प्रोपेगैंडा बताया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
M Mohan Babu get one year jail over cheque bounce
Mohan Babu - फोटो : social media
मोहन बाबू ने ट्वीट किया- ये सब जो सुनने को मिल रहा है वह कुछ खास टीवी चैनल्स का प्रोपेगैंडा है। मैं अपने घर हैदराबाद में हूं। इससे पहले इस पूरे मामले पर मोहन बाबू का कहना है कि उनके पास सुप्रीम कोर्ट जाने का विकल्प बाकी है। वह जल्द ही सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed