दंगल फेम गर्ल एक्ट्रेस जायरा वसीम के साथ करीब एक हफ्ते पहले विस्तारा एयरलाइन में सहयात्री पर छेड़छाड़ का आरोप लगा था। जायरा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया, हालांकि अब मानवाधिकार संगठन मानुषी की संस्थापक और जानी मानी प्रोफेसर मधु पूर्णिमा किश्वर ने जायरा वसीम पर सवाल खड़े किए हैं।
लेडी प्रोफेसर ने जायरा वसीम से छेड़खानी को बताया तमाशा, बोलीं-'एयरहोस्टेस को क्यों नहीं बुलाया'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधु पूर्णिमा किश्वर ने जायरा के आरोपों पर ट्वीट किया और लिखा कि 'यह तमाशा है, क्योंकि पीछे बैठे व्यक्ति का पैर कैसे किसी की पीठ रगड़ सकता है। कोई कलाबाज भी अपने पैरों से इस तरह की हरकत नहीं कर सकता है, वो भी बिना किसी के नोटिस किए। क्यों उन्होंने एयर हॉस्ट्रेस को नहीं बुलाया? या अन्य सीट से उठकर क्यों नहीं गईं। या उस व्यक्ति को तमीज से रहने के लिए क्यों नहीं कहा। यह तमाशा केवल लैंडिंग के बाद हुआ।'
This case is very fishy. How can a man sitting behind a woman in a plane caress a woman's back with his leg?Even professional acrobats can't accomplish such feat-that 2 without anyone noticing.Why didn't she call airhostess or get up & ask him to behave?Tamasha only after landing https://t.co/I80xFyBK7H
दरअसल, जायरा ने सहयात्री पर आरोप लगाते हुए मुंबई के सहर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी। मुंबई पुलिस ने धारा 354 (छेड़छाड़) और POCSO अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज कर ली है क्योंकि जायरा माइनर हैं इसलिए ये मामला POCSO अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है।
इससे पहले जायरा वसीम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा था कि विस्तारा एयरलाइन की दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में अपने साथ छेड़छाड़ होने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था ‘मैं इस घटना को फोन में रिकॉर्ड करना चाहती थी, लेकिन कम रोशनी के कारण मैं ऐसा नहीं कर पाई। यह हरकत पांच से दस मिनट तक जारी रही और मैं समझ गई कि वह छेड़छाड़ कर रहा है।’
वहीं इस मामले में आरोपी विकास सचदेवा की पत्नी ने बताया कि मेरे पति बेकसूर हैं और उनका छेड़छाड़ करने का कोई इरादा नहीं था। हमारे परिवार में एक जवान शख्स की मौत हुई थी, जहां वो गए थे। सचदेवा की पत्नी ने कहा कि मेरे पति पिछले 24 घंटों से सोये नहीं थे।