फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लता जी को देखने अस्पताल पहुंचे मधुर भंडारकर, सोशल मीडिया पर लिखा-कैसी है तबीयत?

Wed, 20 Nov 2019 04:26 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 20 Nov 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
Madhur Bhandarkar shared Lata Mangeshkar photo and give latest health update of her
Madhur Bhandarkar, Lata Mangeshkar - फोटो : amar ujala

अपनी खूबसूरत आवाज से भारतीय सिनेमा और संगीत को नए आयाम देना वाली दिग्गज गायिका लता मंगेशकर बीते 11 नंवबर से अस्पाल में भर्ती हैं। 90 वर्षीय गायिका लता मंगेशकर को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। गायिका की खराब तबीयत की खबर सुनने के बाद कई बॉलीवुड सितारों ने उनकी सलामती की दुआ मांगी। इस बीच अब मशहूर फिल्मकार मधुर भंडारकर अस्पताल में लता जी का हालचाल पुछने पहुंचे। 

Madhur Bhandarkar shared Lata Mangeshkar photo and give latest health update of her
Madhur Bhandarkar and Lata Mangeshkar - फोटो : twitter

मधुर भंडारकर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर लता मंगेशकर की एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लता मंगेशकर की तबीयत के बारे में बताया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- अस्पताल मेें मैं लता दीदी से मिला। मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि अब वह स्थिर और सकारात्मक प्रतिक्रिया स्थिति में हैं। लता दीदी के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होने की दुआ और प्रार्थना करने वालों का शुक्रिया।

View this post on Instagram

Visited the Hospital to see @lata_mangeshkar didi glad to inform that she is stable and responding positively to the treatment. Thanks everyone for countless blessings & prayers for her speedy recovery 🙏 #latamangeshkar

A post shared by Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar) on

Madhur Bhandarkar shared Lata Mangeshkar photo and give latest health update of her
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

मधुर भंडारकर से पहले लता मंगेशकर की बहन उषा ने भी उनकी तबीयत की जानकारी दी थी। उषा मंगेशकर ने कहा था कि उनकी सेहत में पहले के मुकाबले सुधार है। वो अभी भी अस्पताल में हैं और जब डॉक्टर घर ले जाने की अनुमति देंगे, तभी उन्हें घर लेकर जाएंगे। वहीं अस्पताल सूत्रों का कहना है कि लता मंगेशकर का स्वास्थ्य बेहतर हो रहा है। इससे पहले सोशल मीडिया पर लता जी की तबीयत को लेकर कुछ अफवाहें भी उड़ीं, जिसे परिवार ने निराधार बताया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhur Bhandarkar shared Lata Mangeshkar photo and give latest health update of her
dharmendra - फोटो : file photo

लता मंगेशकर की तबीयत को लेकर बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र ने ट्वीट कर उनका हेल्थ अपडेट दिया है । धर्मेंद्र ने ट्वीट किया- 'जान हो जमाने की... यूं ही मुस्कुराती रहो... लव यू लता जी।' इस ट्वीट के साथ धर्मेंद्र ने लता जी की एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की । खबर है कि अमेरिका से आये चिकित्सकों के एक दल ने भी लता मंगेशकर के स्वास्थ्य की जांच की है।  

विज्ञापन
Madhur Bhandarkar shared Lata Mangeshkar photo and give latest health update of her
lata mangeshkar - फोटो : social media

वहीं उद्योगपति हर्ष गोयंका ने रविवार को लता जी के स्वास्थ्य के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा, 'अमेरिका के क्लीवलैंड क्लीनिक के डॉक्टरों का एक समूह लता जी को देखने आया था। यह सूचना देते हुए खुशी हो रही है कि उनकी सेहत निरंतर बेहतर हो रही है।' बता दें लता मंगेशकर का करियर 7 दशक लंबा रहा और अब तक उन्होंने 30 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं । 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed