फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#Me Too: इन बड़े नामों पर लगा यौन शोषण का आरोप, किसी ने जबरन किया किस तो किसी ने...

Wed, 10 Oct 2018 04:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 10 Oct 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
me too movement nana patekar to varun grover accused of sexual harassment
मी टू मूवमेंट

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण के आरोप क्या लगाए बॉलीवुड में मी टू कैंपेन की शुरुआत हो गई। जिसके बाद एक के बाद एक कई बड़े नामों पर यौन शोषण के आरोप लग रहे हैं। मी टू ने महिलाओं को हिम्मत दी कि वो खुलकर सामने आएं और ऐसे नामों का खुलासा करें। कैलाश खेर, आलोक नाथ, चेतन भगत जैसे कई बड़े नाम इस मामले में फंसे हैं।  

me too movement nana patekar to varun grover accused of sexual harassment
नाना पाटेकर

नाना पाटेकर
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाकर खलबली मचा दी है। तनुश्री दत्ता ने नाना पर आरोप लगाया कि साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान गणेश आचार्य ने अचानक गाने के स्टेप्स बदलवा दिए थे। बीच गाने में नाना पाटेकर की एंट्री हो गई और वह उन्हें गलत ढंग से छूने लगे। तनुश्री ने इसका विरोध किया और शूटिंग छोड़कर जाने लगीं। तब नाना पाटेकर के इशारे पर मनसे के राजनीतिक गुंडों ने उन पर हमला कर दिया था। तनुश्री के आरोपों पर नाना ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा है। 

me too movement nana patekar to varun grover accused of sexual harassment
विवेक अग्निहोत्री

विवेक अग्निहोत्री
तनुश्री ने डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पर भी शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, 'विवेक मुझसे कहते हैं कि अपने कपड़े उतारो फिर इरफान खान और सुनील शेट्टी के सामने डांस करो। यह घटना साल 2005 की है। जब मैं फिल्म चॉकलेट की शूटिंग कर रही थी। इस सीन में सिर्फ दोनों एक्टर्स का क्लोजअप शॉट लेना था। वो सीन मेरा था ही नहीं। फिर भी डायरेक्टर ने मुझसे कहा कि कपड़े उतारो और उनके सामने नाचो। तब इरफान खान और सुनील शेट्टी ने विवेक को टोका।'

विज्ञापन
विज्ञापन
me too movement nana patekar to varun grover accused of sexual harassment
चेतन भगत

चेतन भगत
चेतन भगत पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए बातचीत का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसके बाद हर तरफ चेतन भगत की चर्चा हो रही है। चेतन भगत ने उस महिला से माफी मांग ली है। उन्होंने स्क्रीनशॉट का जिक्र करते हुए फेसबुक पर लिखा कि 'इस घटना के लिए काफी दु:ख है। मैं माफी चाहता हूं। ये स्क्रीनशॉट कई साल पुराना है।' चेतन भगत ने उस महिला के साथ-साथ अपनी पत्नी अनुषा से भी माफी मांगी है। 

विज्ञापन
me too movement nana patekar to varun grover accused of sexual harassment
जुल्फी सैयद

जुल्फी सैयद
पॉपुलर मॉडल और एक्टर जुल्फी सैयद के खिलाफ एक महिला फोटो पत्रकार ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बता दें कि जुल्फी सैयद बिग बॉस सीजन 2 में भी हिस्सा ले चुके हैं। उन्होंने प्यासा, चुपके से, बिल्लू जैसी फिल्मों में काम किया है। फोटो पत्रकार नताशा हेमरजानी ने बताया कि एक इवेंट कवर करने के दौरान वो क्रूज शिप पर जुल्फी सैयद से मिली थीं। उनका फोन चार्जिंग के लिए जुल्फी के कमरे में रखा हुआ था जब वो उनके कमरे में पहुंचीं तो जुल्फी ने दरवाजा बंद कर दिया और जबरन किस करने की कोशिश करने लगे। नताशा किसी तरह मौके से भागने में कामयाब रहीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed