{"_id":"6330842a626dc3065b5690ad","slug":"monday-flashback-when-film-director-interrupted-rajkumar-about-shirt-actor-gave-befitting-answer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Monday Flashback: जब शर्ट की वजह से फिल्म निर्देशक ने राजकुमार को टोका था, एक्टर ने दिया था यह जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Monday Flashback: जब शर्ट की वजह से फिल्म निर्देशक ने राजकुमार को टोका था, एक्टर ने दिया था यह जवाब
अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता राजकुमार का अपना एक स्टाइल था। शानदार अभिनय और डायलॉग डिलीवरी के मामले में उनका किसी से मुकाबला नहीं। अपने इसी अंदाज के चलते वह लाखों दिलों पर राज करते थे। दिलचस्प बात यह है कि पर्दे के साथ-साथ रियल लाइफ में भी उनका एक खास अंदाज था, जिसके चलते वह काफी सुर्खियों में भी रहा करते। उनके बारे में कहा जाता है कि अपने तकिया कलाम जानी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले राजकुमार पर्दे पर जितने बेबाक थे, निजी जीवन में भी उतने ही मुंहफट थे। उनके मन में जो आता था, बोल दिया करते थे। ऐसा ही उनके साथ फिल्म के सेट पर हुआ, जब उन्होंने एक असिस्टेंट डायरेक्टर की बोलती बंद करा दी थी।
2 of 4
Rajkumar
- फोटो : सोशल मीडिया
एक बार राजकुमार को उनकी फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर ने उन्हें ऐसा नाराज किया कि राजकुमार ने करारा जवाब देकर चुप करा दिया। खुद दिवंगत अभिनेता मुकेश खन्ना ने एक बातचीत के दौरान यह बात कही थी। दरअसल, मुकेश खन्ना ने एक इंटरव्यू में फिल्म 'बेताज बादशाह' की शूटिंग से जुड़ा एक किस्सा साझा करते हुए बताया था, 'हम सब लोग बैठे हुए थे तभी अचानक राजकुमार ने मुझसे कहा मुकेश फिल्म में शत्रु जी और तुम्हारे सीन हैं?' इस पर मैंने सवाल किया, 'मैं भी आपसे यह पूछना चाहूंगा कि फिल्म में आपके सीन हैं या नहीं?' मुकेश खन्ना ने बताया था, 'फिल्म क्योंकि बंट गई थी, मेरे और राजकुमार जी के अलावा शत्रुघ्न सिन्हा भी फिल्म से जुड़ गए थे।'
3 of 4
Rajkumar
- फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश खन्ना ने राजकुमार को लेकर कहा था, 'उनके जैसा कोई एक्टर हो नहीं सकता। राजकुमार जी और मेरे सीन जब शूट हो रहे थे, उसी दौरान उन्होंने सूट पहना हुआ था और शर्ट थोड़ी सी बाहर निकल रही थी। जैसे ही टेक शुरू हुआ तो फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर ने उनके पास आकर कहा, 'आपकी शर्ट बाहर है सर।' यह सुनकर राजकुमार एक पल भर के लिए रुके और फिर बोले, 'जानी लोग हमारे सूट को नहीं, हमें देखेंगे'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Rajkumar, Dilip Kumar
- फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार स्वभाव से काफी अक्खड़ थे। वह कोई भी बात बोलने से पहले यह नहीं सोचते थे कि सामने वाले को इसका बुरा लगेगा या नहीं। हालांकि कहा तो यह भी जाता है कि लोग जिस तरह से उन्हें देखते थे असल में वो वैसे नहीं थे। उनका रुतबा बहुत बड़ा था। उन्हें लेकर एक और किस्सा है। राजकुमार को जब यह बात पता चली कि फिल्म 'सौदागर' में दिलीप कुमार भी उनके साथ काम करेंगे, तो उन्होंने कहा था, 'जानी अगर अपने बाद किसी को हम एक्टर मानते हैं तो सिर्फ दिलीप कुमार को'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।