{"_id":"5aea9fa54f1c1b62098b7e00","slug":"nargis-dutt-5-lesser-known-facts-about-life-on-her-death-anniversary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नरगिस को पहली नजर में दिल दे बैठे थे राजकपूर, पति की मां का किरदार निभा कहलाईं 'मदर इंडिया'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नरगिस को पहली नजर में दिल दे बैठे थे राजकपूर, पति की मां का किरदार निभा कहलाईं 'मदर इंडिया'
Thu, 03 May 2018 11:29 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 03 May 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
nargis
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
3 मई यानि की आज नरगिस दत्त की पुण्यतिथि होती है। दिग्गज अभिनेत्री नरगिस दत्त ने आज ही के दिन दुनिया को अलविदा कहा था। नरगिस ने साल 1935 फिल्म तलाश-ए-हक से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। नरगिस ने राज कपूर के साथ कई सफल फिल्मों में काम किया और फिर मार्च 1958 में नरगिस ने सुनील दत्त से शादी कर ली। आज उनकी पुण्यतिथी पर आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।
2 of 7
सुनील दत्त और नर्गिस
'मदर इंडिया' में बुजुर्ग महिला का किरदार निभाने वाली पहली अभिनेत्री थीं नरगिस। इस फिल्म में नरगिस ने 28 साल की उम्र में एक बुजुर्ग महिला का किरदार निभाया था। नरगिस की इस फिल्म को 1958 में ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट किया गया था।
3 of 7
nargis
'मदर इंडिया' की शूटिंग के दौरान सेट पर आग लग गई थी। इस फिल्म में नरगिस के साथ सुनील दत्त भी थे। सुनील दत्त ने अपनी जान पर खेलकर नरगिस को बचाया था जिसके बाद दोनों में प्यार हो गया। मार्च 1958 में दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली। साल 1959 में दोनों ने अपनी शादी के बारे में औपचारिक तौर पर लोगों को बताया और एक रिसेप्शन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
नर्गिस दत्त
कहा जाता है राजकपूर नरगिस को पहली ही नजर में दिल दे बैठे थे। राजकपूर नरगिस से बहुत प्यार करते थे लेकिन वो पहले से शादीशुदा थे और उनके बच्चे थे। राजकपूर न तो अपनी शादी तोड़ सकते थे और न ही अपने पिता से बगावत कर सकते थे। ऐसे में नरगिस ने उनके साथ अपने रिश्ते खत्म कर लिए।
विज्ञापन
5 of 7
sunil dutt and nargis
किताब 'द ट्रू लव स्टोरी ऑफ़ नरगिस एंड सुनील दत्त' में नरगिस कहती हैं कि राजकपूर से अलग होने के बाद वो आत्महत्या करने के बारे में सोचने लगी थीं लेकिन उन्हें सुनील दत्त मिल गए। जिन्होंने उन्हें संभाल लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।