फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नव्या नवेली नंदा को यूजर ने दी नौकरी करने की सलाह, बिग बी की नातिन ने दिया ये जवाब

Sat, 30 Jan 2021 08:49 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 30 Jan 2021 08:49 PM IST
विज्ञापन
Navya Naveli Nanda gave this reply to  a Social media user who asked her to get a job
नव्या नवेली नंदा - फोटो : फाइल

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। उन्होंने फिल्मों में एंट्री नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फैन फालोइंग काफी ज्यादा है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर 'प्रोजेक्ट नवेली' के लॉन्च की घोषणी की। उनका ये प्रोजेक्ट महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम करेगा। अब जहां एक तरफ नव्या को उनके प्रोजेक्ट के लिए तारीफ मिल रही है तो वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

Navya Naveli Nanda gave this reply to  a Social media user who asked her to get a job
नव्या नवेली नंदा - फोटो : instagram/navyananda

नव्या ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'इस प्रोजेक्ट के जरिए मैं भारत में महिलाओं को संसाधनों और अवसरों तक पहुंच प्रदान करके लिंग भेद के अंतर को खत्म करने की उम्मीद करती हूं। ये महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में मजबूती प्रदान करेगा'।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Project Naveli (@projectnaveli)

Navya Naveli Nanda gave this reply to  a Social media user who asked her to get a job
Agastya Nanda and Navya - फोटो : instagram

महिला सशक्तिकरण की दिशा में शुरू की गई नव्या नवेली की इस पहल को लोगों की तारीफ मिल रही है। हालांकि कुछ लोगों ने नव्या को ट्रोल भी किया है। एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि, 'सच में इंडिया? लोल! पहले कम से कम महाराष्ट्र के एक जिले तक आप सुविधाएं पहुंचाने की कोशिश करें फिर पूरे भारत की बात करें'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Navya Naveli Nanda gave this reply to  a Social media user who asked her to get a job
Navya Naveli - फोटो : Instagram

नव्या ने इस पर जवाब देते हुए कहा, 'जरूर, सकारात्मकता और समर्थन के लिए आपका धन्यवाद'। इतना ही नहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'आपको पहले नौकरी की जरुरत है और फिर आप ये सब कर सकती हैं'। इसके जवाब में नव्या ने लिखा, 'मेरे पास जॉब है'। इसके साथ उन्होंने अपने कमेंट के साथ हार्ट इमोजी भी बनाया।

विज्ञापन
Navya Naveli Nanda gave this reply to  a Social media user who asked her to get a job
Navya Naveli

बता दें कि नव्या आरा हेल्थ की को फाउंडर भी हैं जहां महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर बातचीत की जाती है। हाल ही में नव्या ने पुरुष प्रधान समाज में औरतो को दबाए जाने को लेकर अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि, 'जब आप नए लोगों से मिलते हैं या बात करते हैं तो ये बात वहां आ जाती है जहां आप ये सोचने लगते हैं कि मुझे खुद को साबित करने की जरूरत है। ऐसा इसलिए क्योंकि हम जिस माहौल में रहते हैं वहां पुरूष प्रधानता का मौहाल हावी रहता है'। नव्या नवेली ने इंग्लैंड के सेवन ऑक्स स्कूल से अपनी पढ़ाई की है और उन्होंने न्यूयॉर्क की फोरडम यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा हासिल की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed