फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: अक्षय कुमार के नए विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर उठे विरोध के सुर, जानिए वजह

Mon, 12 Sep 2022 02:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 12 Sep 2022 02:14 PM IST
विज्ञापन
Nitin Gadkari Shares Akshay Kumar New car advertisement and netizens saying actor promoting dowry
अक्षय कुमार का नया विज्ञापन - फोटो : सोशल मीडिया

उद्योगपति साइरस मिस्त्री के एक सड़क हादसे में निधन के बाद सड़क सुरक्षा नियमों पर नए सिरे से चर्चा शुरू हो गई है। मशहूर हस्तियों से लेकर सरकार तक अपने-अपने स्तर पर लोगों को रोड सेफ्टी नियमों के प्रति आगाह कर रहे हैं। इस सिलसिले में अक्षय कुमार का एक विज्ञापन भी आया है, जिसमें वह कार में एयरबैग का महत्व बताते नजर आ रहे हैं। मगर, सोशल मीडिया पर एक्टर के इस विज्ञापन को लेकर विरोध के सुर ऊंचे हो गए हैं। नेटिजन्स एक्टर पर दहेज प्रथा को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहे हैं। आखिर क्यों? आइए जानते हैं...



Nitin Gadkari Shares Akshay Kumar New car advertisement and netizens saying actor promoting dowry
छह एयरबैग वाली कार का महत्व बताते हुए अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सरकार ने लोगों के बीच 6 एयरबैग्स को लेकर जागरुकता लाने के लिए अक्षय कुमार के साथ एक टीवीसी ऐड जारी किया है। एक्टर का यह विज्ञापन मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे ऑफ इंडिया (एमओआरटीएच) ने जारी किया है। ऐड में अक्षय कुमार ट्रैफिक पुलिस वाले की भूमिका में है। इसमें दुल्हन की विदाई का दृश्य दिखाया गया है। पिता द्वारा गिफ्ट में मिली कार में बैठकर विदाई के वक्त दुल्हन रो रही है। बेटी को देख पिता भी भावुक हो रहे हैं। तभी अक्षय कुमार दुल्हन के पिता के पास जाकर कहते हैं, 'ऐसी गाड़ी में बेटी को विदा करोगे तो रोना तो आएगा ही।' फिर वह पिता को बताते हैं कि इस गाड़ी में 6 एयरबैग नहीं हैं, ऐसे में बेटी रोएगी नहीं तो क्या हंसेगी। इसके बाद पिता उसे 6 एयरबैग वाली गाड़ी गिफ्ट करता है और बेटी हंसने लगती है। विज्ञापन में ग्राफिक की मदद से कार में 6 एयरबैग की अहमियत भी बताई गई है।

Nitin Gadkari Shares Akshay Kumar New car advertisement and netizens saying actor promoting dowry
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस विज्ञापन को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, '6 एयरबैग वाले गाड़ी से सफर कर जिंदगी को सुरक्षित बनाएं।' गडकरी के इस ट्वीट पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है। एक तरफ लोग उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों के अलावा सड़कों की हालत पर भी गौर करने की सलाह दे रहे हैं। तो वहीं, कुछ यूजर्स इस विज्ञापन का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि एक्टर का यह विज्ञापन दहेज प्रथा को बढ़ावा देने वाला है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nitin Gadkari Shares Akshay Kumar New car advertisement and netizens saying actor promoting dowry
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

ट्विटर पर अक्षय कुमार के इस एड के कंटेंट पर सवाल उठाए जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या आपको पता है कि आप दहेज को बढ़ावा दे रहे हैं?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्यों हम और आप नॉर्थ इंडिया में बेटियों के गरीब मां-बाप पर बोझ बढ़ा रहे हैं? छह एयरबैग का ऐड बनाने के लिए कोई और तरीका भी हो सकता था।', एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप इस विज्ञापन के जरिए उन तमाम पिताओं पर बोझ बढ़ा रहे हैं, जिन्हें बेटियों की शादी करनी है।'


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed