{"_id":"5cb19d7ebdec2214743f54c8","slug":"nora-fatehi-wants-to-kill-ex-boyfriend-angad-bedi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नेहा धूपिया के पति को मार देना चाहती हैं एक्स गर्लफ्रेंड, ब्रेकअप के बाद हो गई थी ऐसी हालत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नेहा धूपिया के पति को मार देना चाहती हैं एक्स गर्लफ्रेंड, ब्रेकअप के बाद हो गई थी ऐसी हालत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 13 Apr 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
nora fatehi, angad bedi
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस नोरा फतेही का आइटम नंबर दिलबर इतना हिट हुआ कि कई सेलिब्रिटीज को उस पर डांस करते देखा जा चुका है। हाल ही में उन्होंने श्रद्धा कपूर को गाने के स्टेप्स सिखाए। अब नोरा ने ऐसा कुछ कहा है जिसकी चर्चा उनकी फिल्मों से ज्यादा हो रही है।
2 of 5
Nora Fatehi
- फोटो : social media
नोरा ने काफी समय तक एक्ट्रेस नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी को डेट किया। खबरों की मानें तो अंगद के धोखा देने की वजह से नोरा ने ब्रेकअप का फैसला किया था। दोनों ने इस बारे में कभी खुलकर बात नहीं की थी लेकिन पहली बार उन्होंने इस पर चुप्पी तोड़ी है।
3 of 5
Angad Bedi and Nora Fatehi
- फोटो : social media
एक इंटरव्यू में नोरा ने कहा कि 'सभी लड़कियां कभी ना कभी एक बार इस दौर से गुजरती हैं। मेरे लिए काफी मुश्किल भरा दौर था क्योंकि इस बारे में मैंने कभी सोचा नहीं था। ब्रेकअप के करीब 6 महीने तक मैं डिप्रेशन में रही लेकिन इस अनुभव ने मुझे काफी बदल दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
nora fatehi
- फोटो : amar ujala
नोरा ने आगे कहा कि 'मेरी जिंदगी में एक दौर ऐसा था जब मैं अपने करियर को लेकर बिल्कुल निराश हो चुकी थी लेकिन ब्रेकअप के साथ मुझमें फिर से हिम्मत आ गई है। मैं फिर से अपना पूरा ध्यान करियर पर देना चाहती हूं। अगर ब्रेकअप नहीं होता तो मुझमें ये हिम्मत नहीं आती।'
विज्ञापन
5 of 5
Nora Fatehi
- फोटो : social media
नोरा को तीन ऑप्शन दिए गए और पूछा गया कि इनमें से वो किसे मारना चाहेंगी, किसके साथ हुकअप करेंगी और किसके साथ शादी करेंगी। उन्हें विक्की कौशल, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अंगद बेदी में से चुनना था। नोरा ने कहा कि वो अंगद बेदी को मारना चाहेंगी। विक्की कौशल के साथ हुकअप करेंगी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी करेंगी। वर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा सलमान खान की फिल्म भारत में दिखेंगी। वहीं अंगद बेदी की बात करें तो नवंबर, 2018 में उन्होंने नेहा धूपिया के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।