फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT Release: साल 2025 में देखिए सस्पेंस, थ्रिलर और ड्रामा से भरपूर वेब सीरीज, जानिए ओटीटी पर कब रिलीज होंगी

Mon, 30 Dec 2024 03:39 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 30 Dec 2024 03:39 PM IST
सार

OTT Release: 2025 में ओटीटी पर रिलीज कई सीरीज रिलीज होंगी। जिनमें बहुप्रतीक्षित हिंदी वेब सीरीज की लिस्ट में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू, द फैमिली मैन 3 और द फैमिली मैन 3 शामिल हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट...

विज्ञापन
OTT Release 2025 Aryan Khan Dictatorial Debut Paatal Lok Season 2 The Family Man 3 The Roshans Black Warrant
ओटीटी रिलीज 2025 - फोटो : इंस्टाग्राम
2025 में कई बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज रिलीज होंगी, जिनमें भरपूर ड्रामा, सस्पेंस, थ्रिलर, कॉमेडी और बहुत कुछ देखने को मिलेगा। इस लिस्ट में आर्यन खान से लेकर मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज रिलीज होंगी। आइए देखिए पूरी लिस्ट....

 
OTT Release 2025 Aryan Khan Dictatorial Debut Paatal Lok Season 2 The Family Man 3 The Roshans Black Warrant
आर्यन खान निर्देशित पहली फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम@netflix_in
आर्यन खान निर्देशित पहली फिल्म
सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की आगामी वेब सीरीज। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सीरीज में आर्यन अभिनय नहीं करेंगे बल्कि इस सीरीज का निर्देशन वह कर रहे हैं। यह सीरीज 2025 में रिलीज होगी। इस सीरीज का का निर्माण गौरी खान करेंगी। नेटफ्लिक्स ने हाल ही में घोषणा की है कि साल 2025 में, नेटफ्लिक्स और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट गौरी खान द्वारा निर्मित और आर्यन खान द्वारा निर्मित और निर्देशित एक अनूठी बॉलीवुड सीरीज लेकर आ रहा है।
 
OTT Release 2025 Aryan Khan Dictatorial Debut Paatal Lok Season 2 The Family Man 3 The Roshans Black Warrant
पाताल लोक सीजन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@primevideoin
पाताल लोक सीजन 2
जयदीप अहलावत और गुल पनाग अभिनीत बहुप्रतीक्षित क्राइम ड्रामा 'पाताल लोक' का दूसरा सीजन भी 2025 में रिलीज किया जाएगा। हाल ही में प्राइम वीडियो ने इसका पोस्टर जारी किया और घोषणा की कि यह क्राइम ड्रामा 17 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। पहला सीजन 2020 के दौरान रिलीज हुआ था। इसकी सफलता ने अहलावत को देश भर में प्रसिद्धि दिलाई, जो एक ब्रेकआउट कलाकार के रूप में उभरे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
OTT Release 2025 Aryan Khan Dictatorial Debut Paatal Lok Season 2 The Family Man 3 The Roshans Black Warrant
द फैमिली मैन 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@bajpayee.manoj
द फैमिली मैन 3
मनोज बाजपेयी, प्रियामणि और शारिब हाशमी अभिनीत लोकप्रिय वेब सीरीज, द फैमिली मैन अगले साल स्ट्रीम होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिसंबर तक इसका निर्माण पूरा हो जाएगा, जबकि पोस्ट-प्रोडक्शन का काम 9-12 महीनों तक चलेगा। इसका तीसरा सीजन अगले साल 2025 में रिलीज हो सकता है।
Game Changer Trailer: राम चरण-कियारा की गेम चेंजर का ट्रेलर इस तारीख को होगा रिलीज? दिल राजू ने दिया अपडेट
 
विज्ञापन
OTT Release 2025 Aryan Khan Dictatorial Debut Paatal Lok Season 2 The Family Man 3 The Roshans Black Warrant
द रोशन्स - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
द रोशन्स
ऋतिक रोशन, राकेश रोशन और राजेश रोशन द रोशन्स सीरीज में नजर आएंगे। यह डॉक्यूमेंट्री-सीरीज अगले साल 17 जनवरी, 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह सीरीज दर्शकों को रोशन परिवार के जीवन, संघर्ष और जीत के सफर पर ले जाएगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed