{"_id":"5a4f3cab4f1c1b9b518b510c","slug":"padmavati-passed-by-cbfc-but-karni-sena-wants-padmavati-banned","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" 'पद्मावती' के रिलीज की खबरों के बीच फिर करणी सेना की धमकी, BJP को सिखाएंगे सबक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पद्मावती' के रिलीज की खबरों के बीच फिर करणी सेना की धमकी, BJP को सिखाएंगे सबक
Fri, 05 Jan 2018 02:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 05 Jan 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
PADMAVATI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की राह खुलती नजर आ रही थी क्योंकि सेंसर बोर्ड की एक कमिटी ने फिल्म को देखने के बाद इसे पास कर दिया था। लेकिन इस बीच करणी सेना ने देशभर में फिल्म रिलीज के खिलाफ आंदोलन और बीजेपी को सबक सिखाने की धमकी दी है।
2 of 4
Padmavati
सेंसर बोर्ड पर आरोप लगाते हुए करणी सेना ने कहा है, सेंसर चीफ प्रसून जोशी को हटा देना चाहिए। करणी सेना ने पूरी फिल्म पर सवाल उठाते हुए पूछा कि अब तक फिल्म बनाने वाले संजय लीला भंसाली जेल से बाहर कैसे हैं।
3 of 4
करणी सेना
करणी सेना ने इस बात पर भी सवाल उठाए कि अब तक जब फिल्म को सरकार ने अनुमति नहीं दी और ना ही सेंसर बोर्ड ने अनुमति दी तो फिर क्यों संजय लीला भंसाली पर देशद्रोह का केस क्यों दर्ज नहीं हुआ। करणी सेना ने संजय लीला भंसाली पर हिन्दू संस्कृति को बेचने का आरोप लगाया। हमारी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, 'पद्मावती' की नई रिलीज डेट सामने आई है। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने की खबर है जिसपर आज शाम तक मुहर लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
padmavati
आपको बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले ही सेंसर बोर्ड की एक कमिटी ने फिल्म को देखने के बाद फैसला किया था कि निर्माताओं को फिल्म में कुछ बदलाव करने होंगे उसके बाद फिल्म रिलीज की जा सकती है। ये फिल्म पहले 1 दिसबंर 2017 को रिलीज होने वाली थी लेकिन तमाम विरोध प्रदर्शन के बाद रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।