{"_id":"5c0e3324bdec2241ae4f5f8c","slug":"pandit-ravi-shankar-death-anniversary-indian-musician-and-composer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादीशुदा होते हुए भी लिव इन में रहे थे रविशंकर, विवादों से भरी जिंदगी, मिल चुका है भारत रत्न","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादीशुदा होते हुए भी लिव इन में रहे थे रविशंकर, विवादों से भरी जिंदगी, मिल चुका है भारत रत्न
Tue, 11 Dec 2018 07:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 11 Dec 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
pandit ravi shankar
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर सितारवादक पंडित रविशंकर ने 11 दिसंबर साल 2012 में अमेरिका के सेन डियागो के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। पंडित रविशंकर ने भारतीय शास्त्रीय संगीत को पूरी दुनिया में अलग पहचान दिलाई। उनकी उपलब्धियों को देखते हुए साल 1999 में रविशंकर को भारत सरकार ने सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया।
2 of 5
pandit ravi shankar
- फोटो : file photo
पंडित रविशंकर का जन्म यूपी के वाराणसी में 7 अप्रैल 1920 को हुआ था। रवि शंकर तो अपने बड़े भाई उदय शंकर की तरह एक डांसर बनना चाहते थे। शुरुआत में उन्होंने अपने भाई के डांस ग्रुप के साथ यूरोप समेत कई देशों की यात्रा की। 18 साल की उम्र में रविशंकर ने डांस छोड़ दिया और सितार सीखना शुरू किया।
3 of 5
pandit ravi shankar
- फोटो : file photo
पंडित रविशंकर ने उस्ताद अलाउद्दीन खां से सितार सीखना शुरू किया। इसके लिए वो मैहर गए। उन्होंने अपने गुरु की बेटी अन्नपूर्णा देवी से पहली शादी की। 20 साल बाद रविशंकर और अन्नपूर्णा अलग हो गए। अन्नपूर्णा से अलग होकर वो नृत्यांगना कमला शास्त्री के साथ रहे। दोनों लंबे समय तक लिव इन रिलेशन में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
pandit ravi shankar
- फोटो : file photo
बाद में रवि शंकर अमेरिका में सू जोन्स के साथ लिव इन में रहने लगे। साल 1979 में दोनों की एक बेटी नोराह जोन्स हैं। नोराह भी फेमस सिंगर और सितारवादक हैं। सू जोन्स से अलग होने के बाद 1981 में वो सुकन्या राजन के संपर्क में आए। इसी दौरान उनकी बेटी अनुष्का का जन्म हुआ। बेटी के जन्म के बाद दोनों ने साल 1989 में सात फेरे लिए। अनुष्का शंकर खुद भी मशहूर सितारवादक हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ravi shankar with anoushka
- फोटो : file photo
रविशंकर ने विश्व प्रसिद्ध बैंड बीटल्स के साथ भी काम किया है। उन्होंने अपने बेटी अनुष्का शंकर के साथ कई कॉन्सर्ट किए। रवि शंकर 1986 से लेकर 1992 तक राज्यसभा के सदस्य भी रहे। यही नहीं रवि शंकर को तीन बार ग्रैमी अवॉर्ड मिल चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।