सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

दीया जलाने के बीच पटाखे फोड़ने वालों पर भड़कीं सोनम कपूर, कहा- 'क्या लोग इसे दिवाली...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 05 Apr 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Pm Narendra Modi Diya Jalao Call Sonam Kapoor angry on people who   bursting crackers
sonam kapoor - फोटो : social media

कोरोना वायरस से खिलाफ लड़ने के लिए भारत हर संभव कोशिश कर रहा है। इसके लिए देश की पूरी जनता एक होकर लड़ रही है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद देशवासियों ने अपने घरों के बाहर मोमबत्ती, दीपक, टॉर्च या मोबाइल फ्लैशलाइट जलाकर रोशनी की। बॉलीवुड सितारों ने भी पीएम मोदी की इस अपील में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। बॉलीवुड के कई सितारों ने अपने घर के बाहर निकलकर रोशनी की, लेकिन इस बीच सोनम कपूर ने पीएम मोदी की अपील का गलत फायदा उठाने वालों पर गुस्सा जाहिर किया। 

Trending Videos
Pm Narendra Modi Diya Jalao Call Sonam Kapoor angry on people who   bursting crackers
sonam kapoor - फोटो : instagram

दरअसल पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की थी कि वह अपने घर के बाहर रविवार रात नौ बजे नौ मिनट के लिए केवल मोमबत्ती, दीपक, टॉर्च या मोबाइल फ्लैशलाइट जलाकर रोशनी करें, लेकिन देखा गया कि कुछ लोगों ने रोशनी के साथ दीवाली के तरह पटाखों की आतिशबाजी भी की। सोनम कपूर ने ऐसे लोगों के खिलाफ सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pm Narendra Modi Diya Jalao Call Sonam Kapoor angry on people who   bursting crackers
Sonam Kapoor - फोटो : social media

सोनम कपूर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने पटाखे जलाने वालों के लिए लिखा, 'लोग पटाखे फोड़ रहे हैं, सिर्फ आपकी जानकारी के लिए, वो कुत्तों को बाहर निकाल रहे हैं। क्या लोग इसे दिवाली मानते हैं? मैं बहुत उलझन में हूँ।' सोशल मीडिया पर सोनम कपूर का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। 
 

Pm Narendra Modi Diya Jalao Call Sonam Kapoor angry on people who   bursting crackers
sonam kapoor - फोटो : social media

गौरतलब है कि बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से कोरोना वायरस के खिलाफ एकजुटता दिखाने की अपील की थी और कहा था कि वह अपने घरों के बाहर निकलकर रोशनी करें। बॉलीवुड सितारों ने पीएम मोदी की इस अपील को मानते हुए रविवार को रात नौ बजे नौ मिनट के लिए अपने घरों के बाहर निकलकर दीपक, मोमतबत्ती और मोबाइल टॉर्च से रोशनी की है। 

विज्ञापन
Pm Narendra Modi Diya Jalao Call Sonam Kapoor angry on people who   bursting crackers
दीया जलाते सितारे - फोटो : सोशल मीडिया

रोशनी करने वालों में फाल्गुनी पाठक, हिमांशी खुराना, अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला, आसिम रियाज, मौनी रॉय, करण जौहर,दीपशिखा नागपाल, रजनीकांत, एकता कपूर, अक्षय कुमार, रणदीप हुड्डा, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जैसे कलाकार शामिल हैं। आपको बता दें कि भारत इन दिनों कोरोना वायरस के प्रकोप को झेल रहा है, जिसके खिलाफ ये बॉलीवुड सितारे और पूरा देश एकजुट है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed