कोरोना वायरस भारत में अपने पैर पसारने की कोशिश कर रहा है। देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 918 हो गई है। वहीं इस खतरनाक वायरस की वजह से अब तक 19 लोगों की मौत भी हो चुकी है। कोरोना के कहर को रोकने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। इस वजह से देश के दिहाड़ी मजदूरों के सामने मुसीबत खड़ी हो गई है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से पीएम केयर्स फंड में सहयोग देने की अपील की। जिसके बाद अभिनेता अक्षय कुमार ने इसमें 25 करोड़ रुपये की मदद देने का एलान किया।
अक्षय कुमार की 25 करोड़ रुपये की मदद के बाद आया पीएम मोदी का रिएक्शन, कही ये बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी की इस सोशल मीडिया पोस्ट को रिट्वीट करते हुए अक्षय कुमार कहा कि इस केयर फंड में वो 25 करोड़ रुपये दान कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'ये ऐसा वक्त है जब किसी भी इंसान की जान की कीमत सबसे अधिक है। ऐसे में हमें वो सब कुछ करना है जो मदद के लिए जरूरी हो। ऐसे अहम वक्त में मैं अपनी सेविंग्स से 25 करोड़ रुपये की मदद करता हूं। क्योंकि जान है तो जहान है।'
अक्षय कुमार के इस कदम की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। अभिनेता की ऐसी मदद के बाद अब पीएम मोदी का रिएक्शन आया है। उन्होंने अक्षय के इस कदम की सराहना करते हुए ट्वीट किया है। पीएम मोदी ने लिखा है, 'बहुत अच्छे, हर कोई स्वस्थ भारत के लिए दान करता रहे।'
Great gesture @akshaykumar.
Let’s keep donating for a healthier India. https://t.co/3KAqzgRFOW
बता दें कि शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पीएम केयर्स फंड के बारे में पोस्ट किया था। पीएम मोदी की इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि कैसे कोई भी शख्स आसानी से कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में आर्थिक मदद कर सकता है। इस पोस्ट में पीएम मोदी ने तमाम जरूरी जानकारियां साझा की हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने बताया कि इस फंड का इस्तेामल भविष्य में होने वाले किसी समस्या के वक्त भी किया जा सकेगा।
#LadengeCoronaSe: सलमान खान ने बढ़ाया मदद का हाथ, दिहाड़ी मजदूरों के लिए करेंगे ये काम