फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: सलमान खान ने बढ़ाया मदद का हाथ, दिहाड़ी मजदूरों के लिए करेंगे ये काम

Sun, 29 Mar 2020 12:19 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 29 Mar 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan to provide essential commodities to daily wage cine workers and their families
salman khan - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस को बढ़ते कहर को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को देश में 21 दिनों के लिए संपूर्ण लॉकडाउन का एलान कर दिया था। इस एलान के बाद सबसे ज्यादा समस्या दिहाड़ी मजदूरों को रही है। देश की राजधानी दिल्ली से कई लोग पलायन कर रहे हैं। शनिवार को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से दान देने की अपील की। अक्षय कुमार ने पीएम की इस अपील के बाद 25 करोड़ रुपये का दान दिया। इधर लोग लगातार सोशल मीडिया के जरिए ये कह रहे हैं कि अभी तक सलमान खान और शाहरुख खान जैसे बड़े अभिनेताओं की तरफ से किसी तरह की मदद का एलान नहीं किया गया है।

Salman Khan to provide essential commodities to daily wage cine workers and their families
Salman Khan and Jacqueline Fernandez - फोटो : twitter

सलमान खान ने दिनों अपने फॉर्म हाउस पर वक्त बिता रहे हैं। उनकी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। जिसके बाद लोगों ने इस बात पर सवाल खड़े कर दिए कि जरुरत के समय सलमान अपने फॉर्म हाउस पर मस्ती करने में व्यस्त हैं। लेकिन इधर किसी को कानों कान खबर भी नहीं लगी और उधर सलमान ने एक बहुत बड़ा कदम उठा लिया।

Salman Khan to provide essential commodities to daily wage cine workers and their families
Salman Khan - फोटो : Social Media

फिल्म इंडस्ट्री में हजारों दिहाड़ी मजदूर काम करते हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान इन सभी मजदूरों और उनके परिवार की दैनिक जरुरतों का खर्च उठाएंगे। उन्होंने कई एसोसिएशंस से कहा है कि ऐसे समय में वो ऐसे वक्त में पैसों और खाने के सामान को लेकर किसी तरह के हिसाब में न फंसे, इसका सारा भुगतान उनकी तरफ से किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan to provide essential commodities to daily wage cine workers and their families
salman khan - फोटो : Social Media

रिपोर्ट की मुताबिक सलमान ने एसोसिएशन से ये भी कहा कि वो उनके इस कदम की कोई भी जानकारी मीडिया को न दें। क्योंकि वे किसी पब्लिसिटी के लिए चैरिटी करने में यकीन नहीं रखते। सलमान का ये कदम फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले हर दिहाड़ी मजदूर के लिए एक राहत भरी खबर हो सकती है।

विज्ञापन
Salman Khan to provide essential commodities to daily wage cine workers and their families
पीएम नरेंद्र मोदी का राष्ट्र को संबोधन - फोटो : PTI

बता दें कि हाल ही में पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पीएम केयर्स फंड के बारे में पोस्ट किया था। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि कैसे कोई भी शख्स आसानी से कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में आर्थिक मदद कर सकता है। इस पोस्ट में पीएम मोदी ने तमाम जरूरी जानकारियां साझा की हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने बताया कि इस फंड का इस्तेामल भविष्य में होने वाले किसी समस्या के वक्त भी किया जा सकेगा।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed