फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रूटीन चेकअप के बाद स्पॉट हुईं प्रेग्नेंट दीया मिर्जा, क्लीनिक के बाहर बेबी पंप फ्लॉन्ट करते दिया पोज

Sat, 24 Apr 2021 03:23 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sat, 24 Apr 2021 03:23 PM IST
विज्ञापन
Pregnant dia mirza spotted after clinic visit for routine checkup in Mumbai
दीया मिर्जा - फोटो : Social media

बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा साल की शुरुआत से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले शादी फिर वैकेशन और अब प्रेग्नेंसी। आने वाले बच्चे के स्वागत का फैंस भी इंतजार कर रहे हैं, वहीं अभिनेत्री तो खुश है हीं। उन्हें मुंबई में डॉक्टर के क्लीनिक के बाहर देखा गया। इसकी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं और अभिनेत्री को अग्रिम बधाई दे रहे हैं।

Pregnant dia mirza spotted after clinic visit for routine checkup in Mumbai
दीया मिर्जा - फोटो : Social media

फोटो में दीया अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। उन्होंने आरामदायक शॉर्ट कुर्ती और ब्लैक लेगिंग कैरी की हुई थी। कोरोना के कारण अभिनेत्री ने अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। जानकारी के अनुसार दीया अपने रूटीन चेकअप के लिए क्लीनिक गई थीं। मानव मंगलानी ने ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

Pregnant dia mirza spotted after clinic visit for routine checkup in Mumbai
दीया मिर्जा - फोटो : Social media

बता दें कि 15 फरवरी को अभिनेत्री दीया मिर्जा शादी के बंधन में बंध गई थीं। उन्होंने बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी की है। कई वजहों से दोनों की शादी चर्चा में रही। फिर चाहे वो महिला पुजारी द्वारा विवाह संपन्न करवाने को लेकर हो या फिर समारोह में इको फ्रेंडली सजावट की वजह से।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pregnant dia mirza spotted after clinic visit for routine checkup in Mumbai
दीया मिर्जा वैभव रेखी की शादी - फोटो : Insatagram- @diamirzaofficial

दीया-वैभव की शादी में दिखावे को ज्यादा तवज्जो नहीं दी गई थी। अभिनेत्री ने खुद एक इंटरव्यू में स्वीकारा था कि लोगों को गिनकर खाना बनवाया गया था ताकी खाने की बर्बादी की कोई गुंजाइश न रहे। शादी में बहुत कम और सिर्फ खास लोग ही शामिल हुए थे। इसका सबसे बड़ा कारण कोरोना था।

विज्ञापन
Pregnant dia mirza spotted after clinic visit for routine checkup in Mumbai
दीया मिर्जा वैभव रेखी की शादी - फोटो : Insatagram- @diamirzaofficial

शादी में दीया मिर्जा ने लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने बताया था कि वे ऐसा कोई आउटफिट नहीं पहनना चाहती थीं, जिसका दोबारा कोई इस्तेमाल न हो। इसलिए वैभव ने भी सादा कुर्ता पायजामा पहना था, जिसे वो बाद में भी पहन सकें। इसके बाद अभिनेत्री दीया पति वैभव के साथ मालदीव में हनीमून के लिए गई थीं। यहीं से उन्होंने ऐलान किया था कि वह अपने पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं। अभिनेत्री ने अपने बेबी बंप की पहली झलक अपने फैंस के साथ साझा की थी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dia Mirza (@diamirzaofficial)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed