फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली बार इस अवतार में नजर आईं प्रिया प्रकाश, केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए किया था दिल खोलकर दान

Mon, 27 Aug 2018 06:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 27 Aug 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
Priya Prakash Varrier traditional look in saree for Onam
इस साल की इंटरनेट सेंसेशन बनने वाली प्रिया प्रकाश वारियर का चर्चा में रहना अब आम हो गया है लेकिन उनके वीडियो और नई नई तस्वीरों को देखने के लिए फैंस अभी भी पागल रहते हैं। हाल ही में प्रिया की एक तस्वीर सामने आई है। ओणम के लिए साड़ी में तैयार हुई प्रिया प्रकाश इन तस्वीरों में बला की खूबसूरत लग रही हैं।

 
Priya Prakash Varrier traditional look in saree for Onam
HGH
गोल्डन कलर की साड़ी के साथ प्रिया ने लाल रंग का ब्लाउज पहन रखा है। साड़ी में प्रिया बहुत ही साधारण दिखाई दे रही हैं। हालांकि साड़ी में प्रिया बहुत सुंदर लग रही हैं। आप खुद अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे कि क्या ये वही प्रिया प्रकाश वारियर हैं जिनके एक आंख मारने से कितने लोग अपना दिल हार गए थे।

🍃

A post shared by priya prakash varrier (@priya.p.varrier) on

Priya Prakash Varrier traditional look in saree for Onam
बता दें इससे पहले प्रिया केरल बाढ़ पीड़ितों को 1 लाख का डोनेशन देकर चर्चा में आई थीं। बता दें कि प्रिया प्रकाश सोशल मीडिया पर किसी प्रोडक्ट का प्रमोशन करने के लिए एक पोस्ट का 8 लाख रुपए चार्ज करती हैं। इतना ही नहीं एक एड के लिए प्रिया 1 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं। जो किसी न्यूकमर के लिए बहुत बड़ी बात है। प्रिया की लोकप्रियता के चलते उनके पास बॉलीवुड से भी फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Priya Prakash Varrier traditional look in saree for Onam
बता दें कि प्रिया की पहली फिल्म 'ओरु अदार लव' जल्द ही रिलीज होने वाली है। सोशल मीडिया पर प्रिया के 50 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। यह संख्या फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुल फॉलोअर्स की संख्या से कहीं ज्यादा है। इस तरह से प्रिया लाखों रुपए कमा लेती हैं। प्रिया प्रकाश कैसा भी वीडियो या फोटो शेयर करें, वायरल होना तो लाजमी है। अपने वीडियो की बदौलत ही प्रिया की लोकप्रियता चरम पर पहुंच गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed