{"_id":"5c04dd88bdec2241a26d9ad0","slug":"priyanka-chopra-tears-up-during-the-jaimala-ceremony-know-about-wedding-detail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"निक को जयमाल पहनाते वक्त रो पड़ी थीं प्रियंका चोपड़ा, रिश्तेदारों ने शादी को लेकर किए कई और खुलासे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
निक को जयमाल पहनाते वक्त रो पड़ी थीं प्रियंका चोपड़ा, रिश्तेदारों ने शादी को लेकर किए कई और खुलासे
Mon, 03 Dec 2018 01:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 03 Dec 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन में सात फेरे लिए । इस रॉयल वेडिंग में प्रियंका और निक के करीबी रिश्तेदार और दोस्त मौजूद थे । इससे पहले प्रियंका ने 1 दिसंबर को निक के साथ क्रिश्चियन रीति से शादी की थी । शादी को प्राइवेट रखा गया और इस बात पर पूरा ध्यान दिया गया कि एक भी फोटो लीक ना हो पाए ।
2 of 5
priyanka nick
- फोटो : instagram
प्रियंका की मेहंदी, हल्दी और संगीत की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं । फैंस को शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है । इससे पहले हम आपको शादी को लेकर कुछ अपडेट दे देते हैं । शादी की एक धुंधली सी तस्वीर हाथ लगी है । जिसमें प्रियंका दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही हैं ।
प्रियंका ने अपनी शादी के लिए रेड कलर का लहंगा चुना । प्रियंका के साथ उनकी बहन परिणीति चोपड़ा और जेठानी सोफी टर्नर भी नजर आ रही हैं । वहीं हिंदू रीति से होने वाली शादी के लिए निक ने शेरवानी पहनी और वो घोड़े पर चढ़कर अपनी दुल्हन के पास पहुंचे । मंडप को 40 फीट की ऊंचाई पर बनाया गया था ।
उमेद भवन के बरदारी लॉन में सारी रस्में हुईं । शहरा बांधे निक, प्रियंका के पास पहुंचे । दोनों ने एक-दूसरे को मंडप में देखा । मेहमानों ने खुलासा किया है कि जयमाल के वक्त प्रियंका रोने लगी थीं । इसके अलावा जब प्रियंका ने निक के साथ क्रिश्चियन वेडिंग की तो मधु चोपड़ा के स्पीच के दौरान भी रो पड़ी थीं ।
प्रियंका अपनी शादी के दौरान पिता को याद कर कई बार रोईं । बता दें कि प्रियंका का कन्यादान परिणीति के पैरेंट्स ने किया । परिणीति के पैरेंट्स ने कहा, 'ये एक बहुत रॉयल शादी थी । जोधपुर में लोगों ने बहुत सम्मान दिया । लोगों का बहुत प्यार मिला । शादी बेहद शानदार थी ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।