आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' आज रिलीज हो चुकी है। दर्शक फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म के बीच में ही आर माधवन, अपारशक्ति खुराना, खुशाली कुमार और दर्शन कुमार स्टारर कूकी गुलाटी की फिल्म 'धोखा- राउंड डी कॉर्नर' का टीजर जारी किया गया है। लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब किसी फिल्म के टीजर को आमिर खान की फिल्म के साथ जोड़कर सिनेमाघरों में दिखाया जा रहा है। हालांकि बॉलीवुड में भी ऐसा पहली बार हो रहा है, जब किसी फिल्म के टीजर को थियेटर में रिलीज किया जा रहा है। हालांकि इसे सीधा थियेटर में रिलीज करने का मतलब सिर्फ फिल्म की ओर दर्शकों को खींचना था।
Dhokha Round D Corner: 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ रिलीज हुआ 'धोखा- राउंड डी कॉर्नर' का टीजर, जानिए क्या है कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 11 Aug 2022 06:16 PM IST
विज्ञापन