सुपरस्टार रजनीकांत को बुरी नजर से बचाने के लिए काले बकरों की बलि दी गई है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि रजनीकांत को उनके बुरा चाहने वालों से बचाकर रखा जा सके।
सुपरस्टार को बुरी नजर से बचाने के लिए काले बकरों की बलि
इंडिया टुडे के मुताबिक, त्रिची के एक मंदिर में बकरों की गर्दन काट कर उनकी बलि चढ़ाने की बात सामने आई है। ऐसा रजनीकांत के प्रशंसकों ने किया है। दरअसल हाल ही में रजनीकांत की फिल्म 'कबाली' आई है। फिल्म के रिलीज से पहले ही दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था, यहां तक कि दक्षिण भारत के कई शबरों में जिस दिन फिल्म रिलीज हुई उस दिन दफ्तरों की भी छुट्टी कर दी गई। रजनीकांत के कई फैन फिल्म की सफलता को पूजा-पैठ भी कर रहे थे। अब फिल्म ने जबरदस्त सफलता पाई है तो रजनी के प्रशंसक डरे हुए हैं।
सुपरस्टार को बुरी नजर से बचाने के लिए काले बकरों की बलि
खुद को रजनीकांत के प्रशंसक कहने वाले इन लोगों का कहना है कि रजनीकांत का बुरा चाहने वाले भी बहुत लोग हैं। कबाली की सफलता से कुछ लोग चिढ़े हुए हैं, ऐसे में वो रजनी का बुरा चाहेंगे। इसीलिए रजनीकांत को बचाना चाहते हैं और काली नजर से रजनी को बचाने के लिए काले बकरे की बलि दी जा रही है।
सुपरस्टार को बुरी नजर से बचाने के लिए काले बकरों की बलि
रजनीकांत के लिए उनके प्रशंसकों का ये कोई पहला मामला नहीं है। रजनीकांत के प्रशंसक पहले भी कई खतरनाक कदम उठाते रहे हैं।
सुपरस्टार को बुरी नजर से बचाने के लिए काले बकरों की बलि
कुछ समय पहले जब रजनीकांत बीमार हुए तो उनके एक प्रशंसक ने खुद की जान देने की कोेशिश की ताकि उसकी किडनी रजनीकांत को लगाई जा सके। दक्षिण भारत के कई शहरों में रजनीकांत के मंदिर हैं।