Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Ranbir Alia Wedding: Alia Bhatt's uncle Robin revealed the final date of ranbir-alia wedding marriage the couple will going to marry on 14 april
{"_id":"6250f8245ea5f4178c6b5e34","slug":"ranbir-alia-wedding-alia-bhatt-s-uncle-robin-revealed-the-final-date-of-ranbir-alia-wedding-marriage-the-couple-will-going-to-marry-on-14-april","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranbir Alia Wedding: आलिया भट्ट के चाचा रॉबिन ने बताई शादी की फाइनल डेट, अब इस दिन सात फेरे लेगा कपल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranbir Alia Wedding: आलिया भट्ट के चाचा रॉबिन ने बताई शादी की फाइनल डेट, अब इस दिन सात फेरे लेगा कपल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 09 Apr 2022 08:39 AM IST
सार
बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों एक और सेलेब कपल की शादी को लेकर हचलच तेज हो गई है। अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट बीते कई दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : फाइल
Link Copied
बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों एक और सेलेब कपल की शादी को लेकर हचलच तेज हो गई है। अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट बीते कई दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कई हफ्तों से जारी शादी की अटकलों के बीच अब आखिरकार इन दोनों की शादी की तारीख सामने आ चुकी हैं। हाल ही में अभिनेत्री आलिया भट्ट के चाचा ने रणबीर और आलिया की शादी की फाइनल डेट का एलान कर दिया है।
Trending Videos
2 of 5
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिन हुए एक इंटरव्यू में आलिया के चाचा रॉबिन भट्ट ने शादी की तारीख का खुलासा किया। हाल ही में एक वेबसाइट से बातचीत करते हुए आलिया के पिता महेश भट्ट के सौतेले भाई रॉबिन ने बताया कि आलिया और रणबीर 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। आलिया की मेहंदी की रस्म 13 अप्रैल को होगी। शादी समारोह रणबीर कपूर के बांद्रा स्थित आरके हाउस में आयोजित किया जाएगा, जहां अभिनेता के माता-पिता ऋषि कपूर और नीतू कपूर की भी शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, इस बारे में जब रणबीर कपूर की मां अभिनेत्री नीतू कपूर से पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया "भगवान जाने।" इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि यह कपल 15 या फिर17 अप्रैल को सात फेरे लेगा। हालांकि, अब अभिनेत्री के चाचा की शादी की तारीख को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए शादी की फाइनल तारीख बता दी है।
4 of 5
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हालांकि,इस बारे में अभी तक दोनों ही कलाकारों की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन खबरों की मानें तो रणबीर- आलिया की शादी की तैयारियां जोर- शोर से चल रही हैं। शादी के लिए वेडिंग प्लानर से लेकर केटरर्स तक बुक किए जा चुके हैं। इसके अलावा शादी की कोई तस्वीर बाहर लीक ना हो इसके लिए बॉडीगार्ड्स भी नियुक्त किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि रणबीर और आलिया ने साल 2017 में एक- दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों के इस रिश्ते की शुरुआत उनकी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट से ही हुई। इसके बाद अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी में दोनों ने बतौर कपल शिरकत कर अपना रिलेशनशिप कंफर्म किया था। इसके अलावा अभिनेता रणबीर कपूर ने भी एक इंटरव्यू में स्वीकारा था कि वे दोनों डेटिंग कर रहे हैं। साल 2020 में, रणबीर ने कहा था कि उनकी शादी उसी साल हो जाती अगर कोरोना नहीं आया होता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।