{"_id":"62b74eabc6958d5a0c6bf78d","slug":"ranbir-kapoor-deepika-padukone-will-reunite-for-new-project-read-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Deepika-Ranbir: दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर फिर साझा करेंगे स्क्रीन! इस प्रोजेक्ट में आएंगे नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Deepika-Ranbir: दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर फिर साझा करेंगे स्क्रीन! इस प्रोजेक्ट में आएंगे नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कहते हैं अगर आगे बढ़ना है तो निजी और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखना चाहिए। ये बात बॉलीवुड सितारों पर भी लागू होती है और वे इसे बखूबी फॉलो भी करते हैं। जानकारी के मुताबिक, अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक बार फिर से स्क्रीन साझा करते नजर आने वाले हैं। दोनों की जोड़ी जब भी पर्दे पर आई फैंस ने इन्हें खूब पसंद किया और ये जोड़ी एक बार फिर से दोनों एक प्रोजेक्ट के लिए साथ हैं।
2 of 4
Deepika Padukone, Ranbir Kapoor
- फोटो : social media
दीपिका और रणबीर की जोड़ी को फैंस आज भी ऑनस्क्रीन साथ देखने के लिए एक्साइटेड रहते हैं, फिलहाल लग रहा है कि जल्दी ही फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने साथ साथ में काम करने को तैयार हैं। हालांकि अभी बड़े पर्दे पर इन्हें साथ देखने में समय लगेगा, क्योंकि ये जोड़ी किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि कमर्शियल प्रोजेक्ट के लिए एक साथ स्क्रीन साझा करने वाली है।
इस प्रोजेक्ट में करेंगे साथ काम
तमाशा के बाद दीपिका और रणबीर पहली बार साथ में नजर आने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों ने एक ब्रांड एंडोर्समेंट डील साइन की है यानी वह एक विज्ञापन में साथ नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट हैं कि इसका निर्देशन पुनीत मल्होत्रा करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Ranbir and Deepika
बात करें वर्क फ्रंट की तो रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' को लेकर फैंस के बीच बज़ बना हुआ है वहीं उनकी बहुप्रतिक्षीत फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी इसी साल रिलीज होने वाली है, जबकि दीपिका को फिल्म '83' में पति रणवीर सिंह के साथ देखा गया था और उनकी फिल्म गहराइयां भी ओटीटी पर रिलीज की गई थी। इसके अलावा वह फिल्म सर्कस में नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।