{"_id":"62b737829631a52a6c4a4fde","slug":"sonali-bender-reveals-about-underworld-involvement-in-bollywood-said-director-and-producer-used-to-work-under-pressure","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sonali Bendre: अंडरवर्ल्ड की वजह से सोनाली बेंद्रे ने गंवाई कई फिल्में, अभिनेत्री ने खोला बॉलीवुड का घिनौना सच","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sonali Bendre: अंडरवर्ल्ड की वजह से सोनाली बेंद्रे ने गंवाई कई फिल्में, अभिनेत्री ने खोला बॉलीवुड का घिनौना सच
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sat, 25 Jun 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोनाली बेंद्रे
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड इंडस्ट्री और अंडरवर्ल्ड का कनेक्शन कई बार सुर्खियों में आया है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अंडरवर्ल्ड की दुनिया से जुड़े लोग पर्दे के पीछे रहकर बॉलीवुड को चलाते हैं और 90 के दशक में अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन रखने वालों की दख्लअंदाजी फिल्मी दुनिया में सबसे ज्यादा थी। वहीं, अब इस मुद्दे पर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने खुलकर बात की है। अभिनेत्री ने दावा किया है कि उन्हें कई फिल्मों से सिर्फ इसलिए हाथ धोना पड़ा क्योंकि उन फिल्मों पर अंडरवर्ल्ड का प्रभाव था। सोनाली ने ये भी बताया कि अंडरवर्ल्ड के लिए बॉलीवुड एक आसान लक्ष्य होता है।
2 of 5
सोनाली बेंद्रे
- फोटो : insta
हाल ही में सोनाली बेंद्रे ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड के मुद्दे पर खुलकर बात की है। इस बातचीत में सोनाली ने कहा, '90 के दशक में डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अंडरवर्ल्ड के दबाव में रहते हुए काम करते थे। उस समय कई फिल्मों में गैर-कानूनी तरीके से पैसा लगााया जाता था। हैरानी की बात ये है कि अगर इस मामले में सिनेमा जगत के लोग उनका साथ न दें तो उनको काम कभी नहीं मिलता था।'
3 of 5
सोनाली बेंद्रे
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनाली बेंद्रे ने ये भी बताया कि वह खुद को हमेशा उन फिल्मों से दूर रखने की कोशिश करती थीं, जिसमें अंडरवर्ल्ड का पैसा लगा होता था और इस काम में अभिनेत्री का साथ उनके पति गोल्डी बहल ने दिया था, जो उन दिनों सोनाली के बॉयफ्रेंड थे। बता दें कि गोल्डी बहल फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखते हैं और इसी वजह से उन्हें उन फिल्मों की जानकारी होती थी जिसमें गैरकानूनी पैसा लगा होता था। इस बारे में सोनाली ने बताया कि अंडरवर्ल्ड की वजह से उन्हें कई फिल्मों को छोड़ना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोनाली बेंद्रे
- फोटो : insta
सोनाली बेंद्रे ने अपने करियर की बात करते हुए बताया कि उनके साथ ऐसा कई बार हुआ है जब वह कोई फिल्म साइन करती थीं लेकिन बाद में उनका रोल किसी और को दे दिया जाता था। इस दौरान कई बार उनके साथ ऐसा भी हुआ है जब डायरेक्टर या फिर को-एक्टर उन्हें फोन करके स्थिति समझाने की कोशिश करते थे और बताते थे कि उन पर दबाव है।
विज्ञापन
5 of 5
सोनाली बेंद्रे
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सोनाली बेंद्रे अब ओटीटी की दुनिया में सक्रिय हैं। हाल ही में उनकी वेब सीरीज 'द ब्रोकन न्यूज' रिलीज हुई है, जिसे अच्छा खासा प्यार मिला है। इस सीरीज में सोनाली ने एक पत्रकार की भूमिका निभाई हैं। वेब सीरीज के अलावा, सोनाली रियलिटी शो में बतौर गेस्ट भी नजर आती रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।