बॉलीवुड स्टार्स की लंबी फैन फॉलोइंग होती है और फैंस हमेशा अपने चहेते स्टार्स से जुड़े रहना चाहते हैं, जिसका सबसे अच्छा माध्यम सोशल मीडिया है। सेलेब्स भी अपने सोशल हेंडल से अपनी जिंदगी के खूबसूसरत पलों को अपने प्रशंसकों के साथ साझा करते रहते हैं। स्टार्स वेकेशन मूड से लेकर स्टाइलिश लुक तक हर चीज की जानकारी देते रहते हैं। तो चलिए जानते हैं आज किस सेलिब्रिटी ने क्या अपडेट दिया है।
Photos of the day: बिकिनी में जेनिफर का बोल्ड लुक और भूमि पेडनेकर की कातिल अदाएं, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री जेनिफर विंगेट को उनके अभिनय के लिए तो जाना ही जाता है साथ ही उनकी सोशल मीडिया पर भी लंबी फैन फॉलोइंग है। आज उनके 13 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं और इसी खुशी में एक्ट्रेस ने लेटेस्ट पोस्ट साझा की है। तस्वीरों में जेनिफर को समंदर किनारे बिकिनी में बोल्ड अवतार में देखा जा सकता है।
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपने ग्लैमरस लुक से फैंस को दीवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में उनकी कातिल अदाएं किसी को भी घायल करने के लिए काफी हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, रात बाकी, बात बाकी।
अभिनेता कार्तिक आर्यन अपने मजेदार अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'भूल भुलैया 2' जबरदस्त हिट रही और फिल्म में तब्बू के काम को भी खूब तारीफें मिलीं। अब कार्तिक ने फिल्म के सेट से थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह रुह बाबा और तब्बू मंजोलिका बनी दिखाई दे रही हैं।
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती रहती हैं। लेटेस्ट फोटोज में एक बार फिर उनका बोल्ड अंदाज दिखा है। एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर के ब्रालेट टॉप के साथ व्हाइट मिनी स्कर्ट टीमअप किया है जिसमें स्लिट दी गई है, साथ ही उन्होंने व्हाइट ब्लेजर के साथ लुक को कंप्लीट किया है।