फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan Says He Was Watching Sports Without Annoying Family And Wife Jaya

KBC 18: किस बात के लिए बिग बी को डांट देती हैं जया बच्चन? ‘केबीसी 18’ में अमिताभ बच्चन ने सुनाया मजेदार किस्सा

Sun, 16 Aug 2026 04:34 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 16 Aug 2026 04:34 PM IST
सार

Amitabh Bachchan Share Anecdote on KBC 18: इन दिनों अमिताभ बच्चन शो ‘केबीसी 18’ को होस्ट कर रहे हैं। इस शो में वह कई गजब के किस्से फैंस के साथ साझा करते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने बताया कि कौन सी बात के लिए उन्हें जया बच्चन से डांट पड़ती है? 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Says He Was Watching Sports Without Annoying Family And Wife Jaya
'केबीसी 18' को होस्ट कर रहे हैं अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमिताभ बच्चन ने हालिया ‘केबीसी 18’ के एपिसोड में मजेदार किस्सा सुनाया। हॉट सीट पर बैठे प्रतियोगी और बिग बी के बीच एक खास विषय चर्चा हो रही थी। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने बताया कि जया जी बचकर वह कौन सा काम करते हैं? क्योंकि उस वजह से उन्हें कई बार डांट भी पड़ जाती है। 

विज्ञापन

आखिर किस बात पर जया बच्चन से पड़ती हैं बिग बी को डांट? 
अमिताभ बच्चन को ‘केबीसी 18’ के एपिसोड में सामने बैठे प्रतियोगी से बताया कि उन्होंने रात-रात भर बैठेकर फीफा देखा। इस पर बिग बी ने कहा, ‘आपकी खेल में बड़ी दिलचस्पी है, हमारी भी है। अभिषेक और मैं भी खेल में बड़ी दिलचस्पी रखते हैं। पता नहीं आपके घर में भी ऐसा है या नहीं। लेकिन हमारे घर में देवी जी (जया बच्चन) जी कहती हैं कि बंद करो यह टीवी।’

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन आगे कहते हैं, ‘ऐसे में हमने एक रास्ता निकाला है, हमने अलग टीवी रख लिया है। जब खेल देखते हुए रात हाे जाती है तो हम उन्हें कहते हैं कि आप आराम कीजिए। वह नीचे चली जाती हैं लेकिन वह शोर से जाग न जाएं, इसलिए हम हेडफोन लगाकर फुटबॉल, क्रिकेट देखते हैं।फिर जब जोश में कभी चिल्लाते हैं तो घर वाले घबरा जाते हैं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

Amitabh Bachchan Says He Was Watching Sports Without Annoying Family And Wife Jaya
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
इस बार अलग है ‘केबीसी 18’ का काॅन्सेप्ट?
क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का यह 18वां सीजन है। इसका प्रीमियर 10 अगस्त से टीवी पर होने लगा है। शो हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे प्रसारित किया जाता है। इस बार शो की थीम ‘सोचना पड़ेगा’ है। प्रतियोगियों को अपने व्यावहारिक ज्ञान की शक्ति का इस्तेमाल इस बार शो में करना होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed