बॉलीवुड में इन दिनों स्टार किड्स की एंट्री की मानों लाइन सी लग गई है। जाह्नवी कपूर और सारा अली खान के बाद अब कई स्टार किड्स फिल्म इंडस्ट्री में आने की तैयारी में है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं भोजपुरी स्टार रवि किशन की बेटी रीवा भी बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। रीवा इस फिल्म में पद्ममिनी कोल्हापुरी के बेटे प्रियांक शर्मा के साथ नजर आएंगी।
सारा के बाद अब एक और स्टार की बेटी करेगी बॉलीवुड में डेब्यू, पिता भोजपुरी के सुपरस्टार
इस बात की जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्वीट करके दी। तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक रवि किशन की बेटी रीवा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। पद्ममिनी कोल्हापुरी और प्रोड्यूसर प्रदीप कुमार शर्मा के बेटे प्रियांक के साथ। इस फिल्म में अक्षय खन्ना भी नजर आएंगे।
ट्वीट के मुताबिक फिल्म का नाम सब कुशल मंगल है। इस फिल्म को करण कश्यप डायरेक्ट करेंगे। वहीं नितिन मनमोहन की बेटी प्राची इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं। खास बात यह है कि नितिन मनमोहन वही शख्स हैं जिन्होंने रवि किशन की फिल्म इंडस्ट्री में पहली फिल्म 'आर्मी' को प्रोड्यूस किया था। यह फिल्म 1996 में रिलीज हुई थी।
Ravi Kishan's daughter Riva debuts in films... Will costar opposite Padmini Kolhapure and producer Pradeep Sharma's son Priyaank... Stars Akshaye Khanna... Titled #SabKushalMangal... Directed by Karan Kashyap... Prachi, producer Nitin Manmohan's daughter, will produce the film. pic.twitter.com/TzvRKIVxdl
सिनेमाजगत में अपने डेब्यू को लेकर रीवा का बयान भी आया है। रीवा ने कहा - 'जब मुझे फोन आया था तब अमेरिका में थी। पापा के दोस्त मोईन बेग का फोन आया था और उन्होंने ही मुझे यह खुशखबरी दी थी।' रवि किशन की बेटी रीवा दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह के प्ले ग्रुप के साथ एक साल तक एक्टिंग की ट्रेनिंग ले चुकी हैं। इसके साथ ही अमेरिका के एक्टिंग इंस्टीट्यूट से डेढ़ साल तक एक्टिंग की क्लास भी ली है।
आपको बता दें, रवि किशन की बेटी के अलावा कई और स्टार किड्स बॉलीवुड में जल्द डेब्यू करने वाले हैं। इन स्टार किड्स में श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर, चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे, तारा सुतारिया , जावेद जाफरी का बेटा मिजाज जाफरी, नूतन की पोती प्रनूतन बहल, पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला का नाम शामिल है। वहीं ऐसी खबरें आ रही हैं आमिर खान का बड़ा बेटा जुनैद भी जल्द बॉलीवुड में एंट्री कर सकता है।

कमेंट
कमेंट X