सब्सक्राइब करें

तीन स्टार किड के साथ 'सब कुशल मंगल', हीरोइन के बेटे के साथ लॉन्च हुई रवि किशन की बेटी

अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो Published by: विजय जैन Updated Mon, 04 Mar 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
ravi kishan daughter riva kishan and padmini son priyank debut movie sab kushal mangal
इस साल दो और स्टारकिड लॉन्च होने जा रहे हैं। भोजपुरी और बॉलीवुड स्टार रवि किशन की बेटी रीवा किशन और अपने दौर की जानी-मानी अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा की फिल्म बन रही है। 'वन अप एंटरटेनमेंट' के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं नितिन मनमोहन। नितिन की बेटी प्राची मनमोहन भी इस फिल्म में अक्षय खन्ना के साथ अहम रोल में नजर आएंगी। फिल्म का नाम है 'सब कुशल मंगल'। 

 
Trending Videos
ravi kishan daughter riva kishan and padmini son priyank debut movie sab kushal mangal
हाल ही रांची में फिल्म का मुहूर्त शॉट लिया गया। फिल्म का डायरेक्शन विश्ननाथ कश्यप कर रहे हैं। बतौर निर्देशक विश्वनाथ की ये पहली फिल्म होगी। फिल्म के मुहूर्त शॉट के दौरान प्रियांक शर्मा, रीवा किशन, प्राची मनमोहन, निर्माता नितिन मनमोहन, अपनी पत्नी के साथ रवि किशन और पद्मिनी कोल्हापुरे अपने निर्माता पति प्रदीप शर्मा भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
ravi kishan daughter riva kishan and padmini son priyank debut movie sab kushal mangal
अपने बेटे के डेब्यू के बारे में पद्मिनी कोल्हापुरे ने कहा, "आज सबकुछ कुशल मंगल है। फ़िल्म से जुड़ी पूरी टीम की जितनी तारीफ़ की जाए कम है। प्रियांक, रीवा, प्राची और डायरेक्टर करण सभी इस फिल्म से अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर रहे हैं, ऐसे में सभी का उत्साह अपने चरम पर है। वहीं रवि किशन ने कहा कि आज मैं बेहद खुश हूं और काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। पहली फिल्म के तौर पर रीवा 'सब कुशल मंगल' में नजर आएंगी। 
ravi kishan daughter riva kishan and padmini son priyank debut movie sab kushal mangal
reeva and priyank
प्रोड्यूसर प्राची मनमोहन ने कहा, "इस समय अपने पैरेंट्स का सहयोग मिलना काफ़ी ख़ुशी की बात है, ख़ासकर तब जब वो इस क्षेत्र के दिग्गज हों, मेरे पिता नितिन मनमोहन, रीवा और प्रियांक के पैरेंट्स सभी हमें आशीर्वाद देने के लिए मौजूद थे। 
विज्ञापन
ravi kishan daughter riva kishan and padmini son priyank debut movie sab kushal mangal
वहीं प्रोड्यूसर प्राची मनमोहन ने कहा कि 'मुझे इस बात का यकीन है कि 'सब कुशल मंगल' के जरिए हम सभी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और वो हासिल करेंगे, जिसके लिए हम इतनी मशक्कत कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग रांची में स्टार्ट टू फिनिश शेड्यूल के तहत 50 दिनों में पूरा कर लेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed