फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 11: शिल्पा शिंदे की जीत पर इस मशहूर भोजपुरी एक्टर ने की भविष्यवाणी, कहा अब खुलेगी किस्मत

Tue, 16 Jan 2018 07:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 16 Jan 2018 07:49 AM IST
विज्ञापन
 Ravi kishan predicts something about bigg boss11 winner shilpa shinde
सलमान खान के मोस्ट कंट्रोवर्शियल टीवी शो बिग बॉस सीजन 11 के फिनाले में हिना खान को मात देती हुई शिल्पा शिंदे ने शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। 19 कंटेस्टटेंट्स के साथ शुरू हुए इस शो में  शिल्पा ने सभी कंटेस्टेंट्स के साथ बहुत सधा हुआ खेल खेला। 
 Ravi kishan predicts something about bigg boss11 winner shilpa shinde
रवि किशन
हिना खान के मुकाबले टीवी की 'अंगूरी भाबी' को उनके फैंस ने जबरदस्त वोट करके इस सीजन का विनर चुना। शिल्पा शिंदे की इस जीत पर भोजपुरी एक्टर रवि किशन ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए उनके बारे में एक भविष्यवाणी कर दी। 
 Ravi kishan predicts something about bigg boss11 winner shilpa shinde
शिल्पा शिंदे
रवि किशन ने बॉलीवुडलाइफ को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘वो एक साफ दिल की इंसान है। उनकी माने तो विकास और उनकी कंट्रोवर्सी के बाद शिल्पा को मैंने काफी गलत समझा था। मैं समझता था की यह पागल लड़की हैं जो अपने करियर को अपने हाथों से बर्बाद कर रहीं है। लेकिन घर में आने के बाद विकास से उन्होंने अपनी इस लड़ाई को कंटिन्यू रखा और अपना जहर निकाल दिया। जिसके बाद उनका एक सुन्दर सा रूप बाहर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
 Ravi kishan predicts something about bigg boss11 winner shilpa shinde
रवि किशन ने कहा इतना ही नहीं जब उन्हें अर्शी और आकाश ने काफी  बोला तब भी उन्होंने कभी किसी के लिए बुरा नहीं सोचा। जिसके कारण दर्शकों से उनको काफी प्यार मिला। शो से बाहर आने के बाद वो बहुत बड़ी स्टार बन जाएंगी। उन्हें शो से निकलने के बाद कभी काम की कमी नहीं होंगी। उन्हें इतना प्यार मिलेगा जिसके बारे में उन्होंने कभी नहीं सोचा है।’ खबरों की मानें तो शिल्पा को ये शो जीतने के बाद 50 लाख रुपए के साथ कलर्स के साथ तीन शो में काम करने का मौका भी मिलेगा। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed