फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी के लिए रखी जाएगी फिल्म 'परमाणु' की स्पेशल स्क्रीनिंग

Tue, 16 Jan 2018 07:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 16 Jan 2018 07:49 AM IST
विज्ञापन
John Abraham starrer film Parmanu Special Screening organised for Narendra Modi
जॉन अब्राहम
अपनी डिंपल स्माइल और परफेक्ट बॉडी की वजह से लाखों लड़कियों की दिल की धड़कन बने जॉन अब्राहम जल्द ही अपनी फिल्म 'परमाणु' से लोगों के दिल पर दस्तक देने वाले हैं। फिल्म को लेकर जॉन अब्राहम के साथ उनकी प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा भी काफी उत्साहित है। जल्द ही पीएम मोदी के लिए इस फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी जानी है।    
John Abraham starrer film Parmanu Special Screening organised for Narendra Modi
फिल्म की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा का मानना है कि उनकी फिल्म बॉलीवुड की अब तक की सबसे देशभक्त फिल्म है। बता दें कि फिल्म की कहानी पोखरण पर आधारित है।  क्रिएज एंटरटेनमेंट की फिल्म 'परमाणु' में जॉन अब्राहम अहम भूमिका में नजर आएंगे। 
John Abraham starrer film Parmanu Special Screening organised for Narendra Modi
फिल्म 'परमाणु' की खासियत यह है कि इस फिल्म को करने से पहले जॉन ने खुद इस विषय पर काफी रिसर्च वर्क किया था। यही कारण है कि अपनी फिल्म को लेकर लीड रोल करने वाले जॉन को लगता है कि उनकी फिल्म देश भर के लोगों के दिल को आसानी से छू लेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
John Abraham starrer film Parmanu Special Screening organised for Narendra Modi
शत्रुघ्न सिन्हा
बता दें कि फिल्म का राजनीति से जुड़ा होने की वजह से फिल्म की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा अपनी फिल्म को पीएम मोदी को दिखाने के लिए भी काफी उत्सुक हैं। इस फिल्म पर मीडिया से बात करते हुए अभिनेता और भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि यह फिल्म भारत के राजनीतिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण पन्ना खोलने वाली फिल्म है। उनका कहना है कि 'हमें इस तरह की फिल्म को अपना प्रोत्साहन और समर्थन देना चाहिए।
विज्ञापन
John Abraham starrer film Parmanu Special Screening organised for Narendra Modi
भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि इस फिल्म को टैक्स में भी छूट मिलनी चाहिए ताकि फिल्म का मैसेज ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके। बता दें कि फिल्म की कहानी साल 1988 में भारतीय सेना के पोखरण परमाणु परीक्षण पर आधारित है। इस फिल्म को 23 फरवरी को रिलीज किया जाएगा।         
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed