सब्सक्राइब करें

Rishi Kapoor Death: ऋषि कपूर के निधन पर नीतू और रिद्धिमा ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'आपको हर दिन याद करेंगे'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 30 Apr 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor Death Neetu Kapoor and Riddhima Kapoor shared sorrow on social media
Riddhima Kapoor - फोटो : Social Media

अभिनेता इरफान खान के बाद बॉलीवुड ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को निधन हो गया। बुधवार को देर रात ऋषि कपूर की तबीयत खराब हुई जिसके बाद उन्हें एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन गुरुवार सुबह करीब 8.45 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल है। तमाम सितारे सोशल मीडिया के जरिए दुख प्रकट कर रहे हैं। इस बीच ऋषि कपूर के निधन पर उनकी पत्नी नीतू कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी सोशल मीडिया पर दुख जताया है। 



Trending Videos
Rishi Kapoor Death Neetu Kapoor and Riddhima Kapoor shared sorrow on social media
riddhima kapoor - फोटो : instagram

नीतू कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋषि कपूर की एक तस्वीर साझा की है। जिसमें अभिनेता के लिए विस्तार में एक नोट लिखा हुआ है। उन्होंने इस नोट में लिखा, 'हमारे करीबी ऋषि कपूर का आज सुबह 8.45 पर निधन हो गया। वह पिछले दो सालों से लेकिमिया से पीड़ित थे। अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें आखिरी वक्त तक बचाने की पूरी कोशिश की थी। ऋषि पिछले दो सालों से खुद को मजूबत रख रहे थे। वो जिंदादिली से जीने की कोशिश कर रहे थे। परिवार, दोस्त,और फिल्म हमेशा उनके ध्यान में रहती थी'। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Kapoor Death Neetu Kapoor and Riddhima Kapoor shared sorrow on social media
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor - फोटो : file photo

नोट में आगे लिखा है, 'उनसे जो भी मिलता था, वह यह देख हैरान रह जाता था कि इस बीमारी के बीच भी ऋषि कपूर खुश थे और अपनी बीमारी को कभी अपने ऊपर पर हावी नहीं होने देते थे। वह इस बात से काफी खुश थे कि उन्हें अपने फैंस से इतना प्यार मिल रहा था। आप सभी जानते होंगे कि ऋषि की यही इच्छा रही है कि उन्हें हर कोई एक मुस्कान के साथ विदा करे बजाय आंसुओं के'। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

🙏

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

Rishi Kapoor Death Neetu Kapoor and Riddhima Kapoor shared sorrow on social media
rishi kapoor - फोटो : social media

फैंस से अपील करते हुए नोट में ये भी लिखा है कि दुनिया इस समय बहुत ही मुश्किल और मुसीबत भरे समय से गुजर रही है। लोगों के आने जाने और इकट्ठा होने पर तमाम तरह की बंदिशे हैं। ऋषि कपूर के घर वाले चाहते हैं कि लोग इस समय लागू कानून का सम्मान करें और उनकी अंतिम यात्रा में भीड़ न लगाएं। नीतू कपूर के अलावा ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने भी इंस्टाग्राम पर पिता को याद करते हुए पोस्ट साझा किया है।

विज्ञापन
Rishi Kapoor Death Neetu Kapoor and Riddhima Kapoor shared sorrow on social media
Riddhima Kapoor - फोटो : Social Media

रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने साथ पिता की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘पापा मैं आपसे प्यार करती हूं..और आपसे हमेशा प्यार करती रहूंगी। RIP मेरे बहादुर योद्धा.. हम आपको हर दिन याद करेंगे पापा। जब तक हम दोबारा मिल नहीं जाते.. आई लव यू पापा... आपकी मुश्क। रिद्धिमा कपूर की पोस्ट में ऋषि कपूर के तमाम फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स भी कमेंट के जरिए दुख जताया रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Papa I love you I will always love you - RIP my strongest warrior I will miss you everyday I will miss your FaceTime calls everyday! I wish I could be there to say goodbye to you ! Until we meet again papa I love you - your Mushk forever ❤️😢

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed