{"_id":"5cf8b912bdec2207897f395e","slug":"rohit-shetty-directed-suryavanshi-full-cast-includes-akshay-kumar-katrina-kaif-gulshan-grover","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय-कटरीना के साथ-साथ यह है रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी की पूरी स्टार कास्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय-कटरीना के साथ-साथ यह है रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी की पूरी स्टार कास्ट
Thu, 06 Jun 2019 12:46 PM IST
Avinash Pal
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 06 Jun 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
सूर्यवंशी की स्टार कास्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म मेकर रोहित शेट्टी इन दिनो अपनी नई फिल्म सूर्यवंशी की बैंकॉक में चल रही शूटिंग में व्यस्त हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से अक्षय कुमार की खतरनाक स्टंट्स करते वक्त की तस्वीरें भी शेयर की जा रही हैं। फिल्म की शूटिंग जैसे जैसे आगे बढ़ रही है वैसे वैसे फिल्म की स्टार कास्ट और रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा यूनीवर्स में नए कलाकारों की एंट्री होती जा रही है।
Gulshan Grover
- फोटो : amar ujala
इन कलाकारों की एंट्री रोहित शेट्टी की इस फिल्म को और भी ज्यादा रोमांचक बनाने वाली है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है गुलशन ग्रोवर का है जो फिल्म में मुख्य विलेन की भूमिका निभाएंगे। वहीं इनके अलावा दो और कलाकार हैं जो इस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं, नाम हैं सिकंदर खेर और मशहूर कॉमेडियन जावेद जाफरी।
anupam kher
गुलशन ग्रोवर इस फिल्म में एटीएस पुलिस चीफ की भूमिका निभा रहे अक्षय कुमार के विरोधी और फिल्म के मेन विलेन के रूप में नज़र आएंगे। गुलशन इससे पहले भी अक्षय कुमार की कई फिल्मों में बतौर विलेन बनकर आ चुके हैं। खिलाड़ियों का खिलाड़ी, हेरा फेरी, इंटरनेशनल खिलाड़ी और अन्य कई फिल्मों में गुलशन, खिलाड़ी कुमार अक्षय के साथ नज़र आ चुके हैं। वहीं अपनी दाहिने पैर में लगी चोट से उभर रहे अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर भी इस फिल्म में अहम भूमिका में नज़र आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जावेद जाफरी
इसके साथ ही फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर में पाकिस्तानी पुलिस वाले की भूमिका निभा चुके सिकंदर भी अब रोहित शेट्टी की इस कॉप ड्रामा यूनिवर्स का हिस्सा बन चुके हैं। साथ ही साथ सूत्रों की मानें तो अपने कॉमिक किरदारों के लिए प्रचलित जावेद जाफरी भी इस फिल्म में काफी समय बाद एक सीरियस किरदार में नज़र आने वाले हैं।
विज्ञापन
Rohit Shetty
वहीं रोहित शेट्टी की इस फिल्म की स्टार कास्ट की लिस्ट में नए नए एड हुए इन कलाकारों के अलावा एक नाम और है जिसकी इस लिस्ट में शामिल होने की घोषणा बहुत पहले ही हो चुकी हैं। अक्स, गुलाल और मॉम जैसी फिल्मों में नेगेटिव किरदार निभा चुके अभिनेता अभिमन्यू सिंह भी इस फिल्म में बतौर विलेन नज़र आने वाले हैं।