‘बाहुबली’ सीरीज की फिल्मों से दुनिया भर में चर्चित हुए निर्देशक एस एस राजामौली की नई फिल्म ‘आरआरआर’ की रिलीज डेट फाइनल हो गई है। ये फिल्म निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की चर्चित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की रिलीज के ठीक अगले दिन रिलीज होगी। और, इसी के साथ अगले साल का पहला महीना ही भारतीय सिनेमा में मुकाबले का सबसे बड़ा मैदान बन गया है। दिलचस्प बात ये है कि 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और ‘आरआरआर’ को हिंदी में रिलीज करने वाली कंपनी एक ही है यानी पेन मरुधर एंटरटेनमेंट। जनवरी 2022 में प्रभास की फिल्म ‘राधेश्याम’ 14 जनवरी को, अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ 21 जनवरी को और जॉन अब्राहम की फिल्म ‘अटैक’ गणतंत्र दिवस पर रिलीज होना पहले से प्रस्तावित है। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और ‘आरआरआर’ के साथ एक और दिलचस्प बात ये भी है कि दोनों ही फिल्मों में आलिया भट्ट और अजय देवगन के अहम किरदार हैं।
RRR on Jan 7: जनवरी के पहले शुक्रवार को आलिया का मुकाबला आलिया से, आरआरआर की रिलीज डेट तय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'गंगूबाई काठियावाड़ी' और ‘आरआरआर’ की रिलीज को लेकर हिंदी फिल्म कारोबार जगत में पिछले दो हफ्तों से माथापच्ची जारी है। पहले निर्देशक एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ 14 जनवरी को रिलीज करने की बात चली और इसके लिए प्रभास की फिल्म ‘राधेश्याम’ के मेकर्स से संपर्क किया गया है कि वे अपनी फिल्म आगे खिसका लें। लेकिन, बात बनी नहीं। फिर फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की रिलीज डेट सामने आई और इसके ठीक तीन दिन बाद फिल्म ‘आरआरआर’ के निर्माताओं ने अपनी फिल्म 7 जनवरी को रिलीज करने का फैसला ले लिया। ‘आरआरआर’ की रिलीज का एलान सोशल मीडिया पर इसके हीरो राम चरण ने किया।
07.01.2022. It is !!!
— Ram Charan (@AlwaysRamCharan) October 2, 2021
Get ready to experience India’s Biggest Action Drama in cinemas worldwide. #RRRMovie #RRROnJan7th @ssrajamouli @tarak9999 @ajaydevgn @aliaa08 @oliviamorris891 @RRRMovie @DVVMovies pic.twitter.com/V80QfIJ4Ff
फिल्म ‘आरआरआर’ को पहले इसी साल दशहरा पर रिलीज होना था। ‘अमर उजाला’ ने 21 अगस्त को सबसे पहले ये खबर दी थी कि फिल्म ‘आरआरआर’ अब इस साल रिलीज नहीं होगी। फिल्म के निर्माताओं ने 11 सितंबर को आधिकारिक रूप से कहा कि निर्देशक एस एस राजामौली की मेगा बजट फिल्म ‘आरआरआर’ की रिलीज टल गई है। एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' दक्षिण के अलावा उत्तर भारतीयों के लिए भी बहुत खास है। क्योंकि, इसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर के अलावा हिंदी फिल्मों के अभिनेता अजय देवगन और आलिया भट्ट भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिसकी कहानी देश में आजादी से पहले वर्ष 1920 के आसपास की है।
वहीं, फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ कहानी है मुंबई के कमाठीपुरा इलाके में कोठा चलाने वाली एक दिलेर औरत की जिसकी पहुंच मुंबई के उस वक्त के डॉन करिम लाला तक थी। यह कहानी गुजरात की एक भोली सी लड़की के माफिया क्वीन गंगूबाई काठीयावाड़ी बनने तक की है। इस फिल्म में गंगूबाई का किरदार निभा रही हैं आलिया भट्ट। फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में करीम लाला का अहम किरदार अजय देवगन निभाएंगे। डॉन करीम लाला को गंगूबाई काठियावाड़ी ने राखी बांध कर अपना भाई बना लिया था। करीम लाला के भारी-भरकम इस किरदार को निभाने के लिए अजय देवगन ने भंसाली की गुजारिश का मान रखा था।
साल 2021 के बाकी बचे महीनों और साल 2022 के लिए जिन हिंदी फिल्मों की रिलीज डेट का एलान हो चुका है, इनका 2 अक्टूबर 2021 तक मिली जानकारी के अनुसार विवरण इस प्रकार है:
रिलीज डेट फिल्म
15 अक्तूबर रश्मि रॉकेट (डिजिटल रिलीज)
15 अक्तूबर वेनम: लेट देयर बी कारनेज
16 अक्तूबर सरदार ऊधम (डिजिटल रिलीज)
22 अक्तूबर भवई
4 नवंबर सूर्यवंशी
5 नवंबर इटर्नल्स
19 नवंबर बंटी और बबली 2
19 नवंबर ’घोस्टबस्टर्स: आफ्टरलाइफ’
26 नवंबर सत्यमेव जयते 2
3 दिसंबर तड़प
10 दिसंबर चंडीगढ़ करे आशिकी
17 दिसंबर स्पाइडरमैन: नो वे होम
17 दिसंबर पुष्पा पार्ट 1
24 दिसंबर 83
31 दिसंबर जर्सी