फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को हाईकोर्ट से राहत, इस डायलॉग को लेकर मचा था बवाल

Mon, 16 Jul 2018 03:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 16 Jul 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
Sacred Games Controversey On Rajiv Gandhi Delhi High Court Relief To Actor Nawazuddin Siddiqui
Sacred Games

'नेटफ्लिक्स' की वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खिलाफ विवादित डायलॉग बोलने के आरोपी एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट का कहना है कि डायलॉग के लिए किसी एक्टर को जिम्मेगदार ठहराना सही नहीं है।  मामले की अगली सुनवाई गुरुवार को होगी।   


Sacred Games Controversey On Rajiv Gandhi Delhi High Court Relief To Actor Nawazuddin Siddiqui
Sacred Games

बता दें कि कांग्रेस नेता राजीव सिंहा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी और शो के निर्माताओं के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि शो में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के लिए अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया है। सिंहा ने अपने शिकायत पत्र में कहा है कि नवाजुद्दीन जो कि इस सीरीज में गणेश गायतोण्डे के रोल में हैं और उन्होंने हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को 'फट्टू' कहा है, जिसे सब-टाइटल में ट्रांसलेट करके लिखा गया है। 

Sacred Games Controversey On Rajiv Gandhi Delhi High Court Relief To Actor Nawazuddin Siddiqui
Rahul Gandhi, Nawazuddin Siddiqui

हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसे अभिव्यक्ति की आजादी करार दिया है। उन्होंने कहा कि एक काल्पनिक प्रोग्राम उनके पिता (राजीव गांधी) की छवि को नुकसान नहीं पहुंचा सकता। 


विज्ञापन
विज्ञापन
Sacred Games Controversey On Rajiv Gandhi Delhi High Court Relief To Actor Nawazuddin Siddiqui
नवाजुद्दीन सिद्दिकी

बता दें कि वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स के पहले सीजन का प्रसारण खत्म हो गया। पहले सीजन में कुल आठ एपिसोड थे। इस सीरीज का निर्देशन अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी मिलकर कर रहे हैं। नवंबर में इसके दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू होगी। सीरीज में कुल चार सीजन होंगे और हर सीजन में आठ एपिसोड होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed